Cover Story Latest

तेलंगाना में 5 साल की बच्ची का पानी की टंकी में मिला शव, हाथ-पैर बंधे होने से हत्या की आशंका

Telangana: तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले में पांच वर्षीय बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। कोवूर स्थित एक रिहायशी कॉम्प्लेक्स से शनिवार को लापता हुई बच्ची का शव रविवार को क्लब हाउस के बेसमेंट में बनी पानी की टंकी से बरामद हुआ। बच्ची के हाथ-पैर बंधे हुए थे।

सिक्योरिटी गार्ड पर शक, CCTV फुटेज की जांच

मृत बच्ची की पहचान ऑरेलिय उर्फ मोनू के रूप में हुई है। मामला बोलाराम पुलिस थाना क्षेत्र का है। पुलिस को कॉम्प्लेक्स में तैनात सिक्योरिटी गार्ड विक्रम पर संदेह है। उसकी गतिविधियों और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि बच्ची के लापता होने से शव मिलने तक की घटनाओं का पता चल सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने शव को 11 अक्टूबर की सुबह करीब 3 बजे पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेजा। बच्ची की मौत का कारण और घटना की वास्तविक परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

ये भी पढ़े: नेपाल में बूढ़ीगंडकी नदी का रौद्र रूप, भीषण बाढ़ में 35 मकान और कई पुल बहे, 6 लोगों का रेस्क्यू

Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

नवरात्र के पहले दिन हरिद्वार के दक्षिण काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, स्वामी कैलाशानंद करेंगे 16 दिन की विशेष साधना

Haridwar: हरिद्वार के प्रसिद्ध सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की…

27 minutes ago

बिहार में कलश यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट के तार से 2 बच्चों की मौत, दर्जनभर घायल

Bihar: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में नवरात्रि के पहले दिन कलश शोभायात्रा…

1 hour ago

लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में जमकर बवाल, अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों में मारपीट, जूते भी चले

Lucknow: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और ममता…

2 hours ago

पाक में सियासी संकट गहराया, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू; इमरान खान की PTI की आखिरी सरकार बर्खास्त

Pakistan: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ सरकार ने रविवार को खैबर पख्तूनख्वा (KP) में आपातकाल और…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ में 53 हाथियों का आतंक, स्कूल की दीवार तोड़ी, फसलें रौंदीं; जशपुर में शहर तक पहुंचा दंतैल हाथी

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कोरबा और जशपुर जिलों में रविवार को हाथियों की आबादी वाले इलाकों…

3 hours ago

महाराष्ट्र में प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने खाई में धकेला, हत्या के बाद रची लापता होने की कहानी

Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे में प्रेमिका सिया द्वारा प्रेमी केतन को लोहागढ़ किले से धक्का…

3 hours ago