Categories: देश

2700 करोड़ की ठगी! 5 महाठगों ने 62 हजार लोगों को लगाया चूना, ऐसे हुआ खुलासा

नई दिल्ली/जयपुर/अहमदाबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार की सुबह राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में 24 जगहों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी की यह कार्रवाई करीब 2700 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में हुई है। ईडी की टीमों ने गुरुवार तड़के राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, सीकर और झुंझनुं में छापा मारा। इसके अलावा गुजरात के शहर अहमदाबाद और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी रेड मारी है।

62 हजार लोगों से ठगी

जानकारी के मुताबिक रेड नेक्सा एवरग्रीन नामक एक प्रोजेक्ट में 62 हजार लोगों से धोखाधड़ी हुई है। कंपनी ने प्रोजेक्ट में पैसा लगाने वाले लोगों को एक वक्त के बाद फ्लैट, जमीन या दोगुना पैसा वापस करने का वादा किया था। बताया जा रहा है कि ठगी का शिकार होने वाले लोगों में शिक्षक, पुलिसवाले और कई सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं।

जानें कैसे हुई धोखाधड़ी

गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में 17 अप्रैल 2021 को नेक्सा एवरग्रीन कंपनी का रजिस्ट्रेशन हुआ था। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज अहमदाबाद के रिकॉर्ड के मुताबिक यह कंपनी रियल एस्टेट एक्टिविटी के लिए रजिस्टर्ड हुई थी। इस कंपनी का मालिक राजस्थान के सीकर का रहने वाला सुभाष बिजारणियां और रणवीर बिजारणियां हैं।

इन दोनों ने बनवारी, ओपेनंद्र और सलीम के साथ मिलकर इस पूरी धोखाधड़ी को अंजाम दिया। इन लोगों ने न सिर्फ नेक्सा एवरग्रीन के नाम से कंपनी बनाई, बल्कि अलग-अलग नाम से कई और कंपनी बनाई। इसके बाद इन कंपनियों के नाम से कई सारे बैंक अकाउंट खोले गए।

खास बात यह है कि लोगों को आसानी से झांसे में लेने के लिए इन महाठगों ने सारे प्रोजेक्ट्स को धोलेरा स्मार्ट सिटी से जोड़कर दिखाया है। बताया जा रहा है कि अधिकांश इन्वेस्टर्स ने धोलेरा सिटी का नाम सुनने के बाद ही पैसे इन्वेस्ट किए थे।

लालच देकर शिकार बनाया

महाठगों ने लोगों को बैंक से दोगुना ब्याज, हर हफ्ते ब्याज का पैसा, नए ग्राहक जोड़ने पर तगड़ा कमीशन और धोलेरा स्मार्ट सिटी में प्लॉट देने का लालच दिया था।

कंपनी में 50 हजार रुपये 60 महीने के लिए इन्वेस्ट करने पर हर हफ्ते 1352 रुपये ब्याज मिलता था। इसी तरह एक लाख रुपये निवेश करने पर हर हफ्ते 2704 रुपये ब्याज मिलता था। ब्याज का पैसा हर मंगलवार की सुबह सीधे अकाउंट में ट्रांसफर होता था।

सुबह उठते ही जब लोगों को अपने अकाउंट पर ब्याज के पैसे मिलते थे तो उनका विश्वास और पक्का हो जाता था। इसी लालच में आकर बहुत सारे लोगों ने अपनी जमीनें बेचकर कंपनी में इन्वेस्ट कर दिया था।

अचानक बंद हुआ पैसा आना

इन्वेस्ट करने के बाद पहले कुछ हफ्तों तक लोगों के अकाउंट में पैसे आए, लेकिन 17 जनवरी 2023 को मंगलवार के दिन पैसा नहीं आया। इसके बाद निवेशक परेशान हो गए। कई लोग गुजरात के धोलेरा में बनाए गए फर्जी प्रोजेक्ट ऑफिस भी पहुंच गए।

वहां पर उन्हें झूठा आश्वासन दिया गया। कंपनी के एमडी सुभाष बिजारणियां ने भी सफाई देते हुए कहा कि जल्द ही पैसे ट्रांसफर होने शुरू हो जाएंगे। लेकिन कुछ ही दिनों में सुभाष बिजारणियां और रणवीर बिजारणियां अपने परिवार के साथ फरार हो गए। इस मामले में देश के अलग-अलग जिलों में 200 से ज्यादा लोगों ने एफआईआर दर्ज कराई है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

11 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

12 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

13 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

14 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

14 hours ago