Breaking

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था और आर्थिक मुद्दों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भगवान सबके हैं और वह केदारेश्वर से लेकर मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करने जाएंगे। अपने PDA का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद।' इसके साथ ही अखिलेश ने बीजेपी से कथित आर्थिक नुकसान और लाखों-लाख करोड़ रुपये की बर्बादी का हिसाब मांगा। उन्होंने नोटबंदी, दीपोत्सव और खजांची के 10वें जन्मदिन को लेकर भी सरकार पर तंज कसा।

'भगवान सबके हैं, केदारेश्वर और मथुरा-वृंदावन भी जाऊंगा'

अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान सभी के हैं और अलग-अलग धर्मों के लोग उन्हें अपने तरीके से याद करते हैं। वह केदारेश्वर के साथ मथुरा-वृंदावन भी जाएंगे। अपने PDA का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'हमारा PDA है- पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद।'

उन्होंने परिवार और पार्टी के नेताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके घर में शिव और राम गोपाल पहले से हैं। शिवपाल यादव को चाचा और रामगोपाल यादव को परिवार का हिस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि जब अवधेश और पवन उनके साथ हैं तो उन्हें किसी दूसरी बात की चिंता नहीं है।

बीजेपी से पूछा लाखों करोड़ रुपये का हिसाब

अखिलेश ने आर्थिक मुद्दों पर बीजेपी को घेरते हुए आरोप लगाया कि उसके कार्यकाल में बड़े पैमाने पर लूट और आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने सवाल किया कि लाखों-लाख करोड़ रुपये की कथित लूट और बर्बादी का सरकार के पास क्या हिसाब है। उन्होंने बीजेपी से इन पैसों का जवाब देने की मांग की।

खजांची के 10वें जन्मदिन पर बीजेपी पर तंज

पूर्व मुख्यमंत्री ने खजांची के 10वें जन्मदिन के मौके पर भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने आज तक खजांची का जन्मदिन नहीं मनाया, जबकि उसे इस बच्चे को गोद लेना चाहिए था। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी को खजांची को उसी तरह गोद नहीं लेना चाहिए, जैसे उसके नेताओं ने गांवों को गोद लिया था। उनके मुताबिक, गांवों को गोद लेने के बाद वहां अनाज तक नहीं छोड़ा गया।

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी को अपने कार्यकाल की नाकामियों के 10 साल याद करने चाहिए। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी पहले दिन से खजांची का जन्मदिन मनाती आ रही है और इस बार भी सभी लोग मिलकर उसका जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की बात करते हैं, वे कम से कम एक बच्चे का जन्मदिन तो मना सकते हैं।

अखिलेश ने इस मौके को नोटबंदी के दौरान लोगों को हुई परेशानियों की याद से भी जोड़ा।

मौलाना अबुल कलाम आजाद को किया याद

पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को भी याद किया। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन के समय कई नेता भारत का बंटवारा नहीं चाहते थे और आजाद भी उनमें शामिल थे। अखिलेश के मुताबिक, देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की सोच रखने वाले नेताओं को याद करना जरूरी है।

उन्होंने धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज जैसे त्योहारों का भी जिक्र किया। कहा कि इन अवसरों पर लोगों से मिलने और संवाद करने का मौका मिल रहा है। इसी क्रम में उन्होंने खजांची के जन्मदिन का उल्लेख किया।

दीपोत्सव में बचे सरसों के तेल को लेकर सवाल

अखिलेश यादव ने दीपोत्सव के दौरान दीपक जलाने के बाद बचे सरसों के तेल को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति बचा हुआ तेल ले जाता है तो उसे अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने पूछा कि आखिर ऐसे लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया जा रहा है।

'नोटबंदी भ्रष्टाचार का महासागर, इससे हुई तालाबंदी'

नोटबंदी को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां राष्ट्रपति ने रेडियो के जरिए लोगों से अपना पैसा घर में रखने के बजाय बैंकों में जमा करने की अपील की थी। उनके मुताबिक, इसके बाद अमेरिका दुनिया की मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ। इसके उलट भारत में नोटबंदी के जरिए बैंकों को डुबाने वाला कदम उठाया गया।

अखिलेश ने नोटबंदी को 'भ्रष्टाचार का महासागर' बताते हुए दावा किया कि इसका एक भी लक्ष्य हासिल नहीं हुआ। उन्होंने इसे स्लो पॉइजन करार दिया, जिसका असर किसानों, कारोबारियों और छोटे व्यापारियों पर पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुईं, कई कारखाने दोबारा नहीं संभल पाए और कारोबार बंद हो गए। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा, 'नोटबंदी से तालाबंदी हुई।'

खजांची के जन्म के साथ आया था 2000 रुपये का नोट

अखिलेश यादव ने खजांची के जन्मदिन को 2000 रुपये के नोट से जोड़ते हुए भी बीजेपी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि 2000 रुपये के नोट का जन्म खजांची के जन्म के साथ ही हुआ था। व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि खजांची को भले इसकी जानकारी न हो, लेकिन वह रो-रोकर पूछता था कि उसके साथ जन्मा नोट कहां चला गया और उसे क्यों दूर कर दिया गया।

गौरतलब है कि 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के दौरान 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद किए गए थे। इसके बाद 2000 रुपये का नया नोट जारी हुआ। फिर 19 मई 2023 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।

ये भी पढ़े: 6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Tanisha Verma

Recent Posts

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

32 minutes ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

2 hours ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

2 hours ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

3 hours ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

3 hours ago