Breaking

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली पर पटाखे और आतिशबाजी जलाने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को त्योहार मनाते और आतिशबाजी करते देखकर उन्हें खुशी हुई। योगी ने प्रदूषण को लेकर उठ रही चिंताओं पर सवाल करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से पूरे सिस्टम को प्रदूषित करने वालों पर कोई सवाल नहीं उठाता, लेकिन जनता एक दिन पटाखे जलाकर जश्न मनाती है तो तुरंत प्रदूषण की चर्चा शुरू हो जाती है।

'प्रदूषण से परेशान होने की जरूरत नहीं'

योगी आदित्यनाथ ने लोगों से प्रदूषण को लेकर चिंता न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर प्रदूषण होता भी है तो वह समय के साथ कम हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि उनकी बीजेपी सरकार ने त्योहार मनाने पर कोई पाबंदी नहीं लगाई, बल्कि लोगों को स्वतंत्र रूप से उत्सव मनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अयोध्या में अपनी दिवाली का जिक्र करते हुए बताया कि वह खुद भी आतिशबाजी में शामिल हुए थे।

दिवाली के आसपास बिगड़ी हवा की गुणवत्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के दौरान ही कुछ लोगों को प्रदूषण की याद आती है। गौरतलब है कि 8 नवंबर को दिवाली से पहले देश के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब हुई थी। दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में घना स्मॉग छाया रहा और आधे से अधिक निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार यानी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। 9 नवंबर की सुबह दिल्ली का AQI भी गंभीर श्रेणी के करीब पहुंच गया था, जो पिछले साल के मुकाबले काफी खराब था।

ये भी पढ़े: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Tanisha Verma

Recent Posts

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

48 minutes ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

1 hour ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

2 hours ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

2 hours ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

2 hours ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

3 hours ago