Wednesday, Nov 11

होम = Breaking = एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

by | Nov 11, 2026 | Breaking, Trending, देश

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में धमकी भरा नोट मिलने से हड़कंप मच गया। विमान के वॉशरूम में मिले इस नोट की जानकारी क्रू ने तुरंत पायलटों को दी। इसके बाद पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट किया। सुरक्षा प्रक्रिया (SOP) के तहत विमान को कोलकाता एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया।

यात्रियों को उतारकर विमान की तलाशी शुरू

आइसोलेशन बे एयरपोर्ट का अलग हिस्सा होता है, जहां सुरक्षा जांच के लिए विमानों को खड़ा किया जाता है। यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकालने के बाद अधिकारियों ने उसकी बारीकी से तलाशी शुरू कर दी।

फिलहाल नोट में क्या लिखा था, इसका खुलासा नहीं हुआ है। यह भी पता नहीं चल पाया है कि नोट विमान में किसने रखा था। जांच पूरी होने के बाद ही इन सवालों के जवाब मिल सकेंगे।

इससे पहले इंडिगो की दो फ्लाइट को मिली थी धमकी

इससे पहले 4 नवंबर को इंडिगो की दो फ्लाइट को बम होने की ईमेल धमकी मिली थी। मदीना से हैदराबाद आ रही फ्लाइट 6E 058 को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया, जबकि शारजाह से हैदराबाद जा रही फ्लाइट 6E 1422 को मुंबई भेजा गया। दोनों विमानों की लैंडिंग के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

ये भी पढ़े: IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद