West Bengal: पश्चिम बंगाल के गृह सचिव ने दिवाली और छठ पूजा के दौरान पटाखे जलाने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। अदालत के आदेश के अनुसार, केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति होगी। दिवाली पर रात 8 से 10 बजे और छठ पूजा पर सुबह 6 से 8 बजे तक ही पटाखे जलाए जा सकेंगे।
पटाखों की बिक्री और आवाज पर पाबंदी
निर्देशों के मुताबिक, पटाखा बाजार रिहायशी इलाकों से दूर खुले स्थानों पर लगाए जाएंगे। साउंड क्रैकर्स की आवाज 125 डेसिबल और माइल्ड क्रैकर्स की 90 डेसिबल से अधिक नहीं होनी चाहिए। अस्पताल जैसे साइलेंस जोन के 100 मीटर के दायरे में पटाखे जलाना प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए स्रोत स्थलों पर गहन निरीक्षण किया जाएगा।
कैसे करें ग्रीन पटाखों की पहचान?
ग्रीन पटाखों में बैरियम नाइट्रेट जैसे जहरीले पदार्थ कम या बिल्कुल नहीं होते। ये सामान्य पटाखों की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत कम प्रदूषण फैलाते हैं। इनके पैकेट पर हरे रंग का 'CSIR-NEERI' लोगो और 'Green Cracker' या 'NEERI Approved' लिखा होता है। पैकेट मजबूत और साफ होता है, जिस पर पटाखे का नाम, वजन और निर्माता की जानकारी भी स्पष्ट रूप से दर्ज होती है।
ये भी पढ़े: दिल्ली की जेलों में बंद 766 विदेशी नागरिक, सिर्फ 37 को सजा; RTI में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

