AAP Punjab Assembly Election 2027 Candidate List: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने पहली सूची में 40 मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका देने की बात कही है।
धुरी सीट पर AAP की मजबूत पकड़
धुरी विधानसभा क्षेत्र AAP का गढ़ माना जाता है। 2022 के चुनाव में भगवंत मान ने कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को लगभग 58 हजार वोटों से हराया था। हालिया नगर निकाय चुनाव में भी पार्टी ने धुरी नगर परिषद के 21 में से 20 वार्ड जीते थे।
'मान दा मुनाफा' अभियान से चुनावी तैयारी
मुख्यमंत्री मान ने 21 सितंबर को धुरी से 'मान दा मुनाफा' अभियान के तहत घर-घर संपर्क शुरू किया था। उन्होंने महिलाओं और बुजुर्गों सहित स्थानीय लोगों से मुलाकात कर साढ़े चार साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड सौंपा।
मान ने X पर दावा किया कि सरकार ने 2022 की सभी गारंटियां पूरी की हैं। मुफ्त बिजली, बेहतर स्कूल और आम आदमी क्लीनिक जैसी सुविधाओं से प्रत्येक परिवार को लगभग 15 हजार रुपये मासिक बचत हो रही है।
AAP की पहली सूची में शामिल उम्मीदवार
पार्टी की ओर से जारी सूची में इन नामों का उल्लेख है:
- बटाला – अमनशेर सिंह शेरी कलसी
- अजनाला – कुलदीप सिंह धालीवाल
- अमृतसर दक्षिण – डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर
- तरनतारन – हरमीत सिंह संधू
- खेमकरण – सरवन सिंह धुन
- नकोदर – इंदरजीत कौर मान
- करतारपुर – बलकार सिंह
- दसूहा – करमबीर सिंह घुम्मन
- उड़मुड़ – जसवीर सिंह राजा गिल
- होशियारपुर – ब्रह्म शंकर शर्मा जिम्पा
- चब्बेवाल – ईशांक कुमार चब्बेवाल
- गढ़शंकर – जय कृष्ण सिंह रौड़ी
- बलाचौर – संतोष कटारिया
- रूपनगर – दिनेश चड्ढा
- एसएएस नगर – कुलवंत सिंह
- फतेहगढ़ साहिब – लखबीर सिंह राय
- समराला – जगतार सिंह दियालपुरा
- लुधियाना पूर्व – दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला
- आत्म नगर – कुलवंत सिंह सिद्धू
- लुधियाना मध्य – अशोक पराशर पप्पी
- लुधियाना पश्चिम – संजीव अरोड़ा
- लुधियाना उत्तर – चौधरी मदन लाल बग्गा
- पायल – मनविंदर सिंह ग्यासपुरा
- निहाल सिंह वाला – मनजीत सिंह बिलासपुर
- बाघापुराना – अमृतपाल सिंह सुखानंद
- मोगा – डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा
- धर्मकोट – देविंदरजीत सिंह लाडी ढोस
- जलालाबाद – जगदीप कंबोज गोल्डी
- फाजिल्का – नरिंदरपाल सिंह सवना
- मुक्तसर – जगदीप सिंह काका बराड़
- कोटकपूरा – कुलतार सिंह संधवां
- जैतो – अमोलक सिंह
- तलवंडी साबो – बलजिंदर कौर
- सरदूलगढ़ – गुरप्रीत सिंह बनांवाली
- भदौड़ – लाभ सिंह उगोके
- महल कलां – कुलवंत सिंह पंडोरी
- अमरगढ़ – जसवंत सिंह गज्जन माजरा
- धुरी – भगवंत मान
- पटियाला – अजीतपाल सिंह कोहली
इस सूची के साथ AAP ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
ये भी पढ़े: US से 150 से अधिक अफगानों को डिपोर्ट करने की तैयारी, पाकिस्तान के रास्ते वापस भेजेगा ट्रंप प्रशासन

