Breaking

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा झटका लगा है। कम से कम 9 ईरानी प्रवासियों को लेकर जा रही अमेरिकी डिपोर्टेशन फ्लाइट मंगलवार सुबह बीच रास्ते से वापस लौट आई। विमान को पाकिस्तान के रास्ते ईरान पहुंचना था, लेकिन पाकिस्तान ने अचानक इन लोगों को अपने यहां स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद फ्लाइट एरिजोना के मेसा में वापस उतरी।

न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में सवार सभी ईरानी नागरिकों को एरिजोना से डिपोर्ट किया जा रहा था। योजना के तहत पहले उन्हें पाकिस्तान ले जाना था और फिर वहां से ईरान भेजना था। एक अमेरिकी अधिकारी और हिरासत में मौजूद व्यक्ति के रिश्तेदार ने बताया कि पाकिस्तान के इनकार के बाद विमान को लौटना पड़ा। लैंडिंग के बाद सभी लोगों को दोबारा एरिजोना के इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया।

पाकिस्तान ने फैसले पर नहीं दी सफाई

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने फ्लाइट स्वीकार करने से इनकार किए जाने पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। हालांकि, इससे पहले प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने कहा था कि पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान भेजे जाने वाले लोगों के डिपोर्टेशन की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है।

यह एरिजोना से ईरानी नागरिकों के एक समूह को डिपोर्ट करने की दूसरी कोशिश थी, जिसे कथित तौर पर रद्द करना पड़ा है।

ट्रांजिट रूट बनाना चाहता है ट्रंप प्रशासन

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ईरान और अफगानिस्तान के नागरिकों को वापस भेजने के लिए पाकिस्तान को ट्रांजिट पॉइंट के रूप में इस्तेमाल करना चाहता है। योजना के तहत लोगों को पहले पाकिस्तान भेजकर वहां से उनके संबंधित देशों तक पहुंचाया जाना है।

पाकिस्तान के ताजा इनकार से इस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह मामला इसलिए भी अहम है क्योंकि अमेरिका उन देशों में लोगों को वापस भेजने के लिए पाकिस्तान का रास्ता अपनाना चाहता है, जिनके साथ उसके औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं। फिलहाल पाकिस्तान ने इस मामले में विस्तृत स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

ये भी पढ़े: सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Tanisha Verma

Recent Posts

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

29 minutes ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

56 minutes ago

गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

Guwahati Train Derailment: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के…

1 hour ago

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

16 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

18 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

18 hours ago