दिल्ली/NCR

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में मंगलवार को अन्नकूट और गोवर्धन पूजा का पर्व भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान स्वामिनारायण को 1,256 शुद्ध सात्विक शाकाहारी व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। भव्य अन्नकूट दर्शन के लिए देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।

अन्नकूट का अर्थ 'अन्न का पर्वत' होता है। यह उत्सव भगवान की ओर से प्राप्त अन्न, धन और अन्य संसाधनों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में इसी दिन से नववर्ष की शुरुआत भी होती है।

वैदिक विधि से हुई गोवर्धन पूजा

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे वैदिक षोडशोपचार विधि से गोवर्धन पूजा के साथ हुई। मंदिर परिसर में गोवर्धन पर्वत की प्रतीकात्मक प्रतिकृति तैयार की गई थी, जिसमें गोवर्धन पर्वत की शिला और मिट्टी भी शामिल की गई। पूजा संपन्न होने के बाद दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं के लिए अन्नकूट दर्शन शुरू किए गए। देशभर से पहुंचे हजारों भक्तों ने दर्शन का लाभ लिया।

मिठाइयों से लेकर बेकरी उत्पादों तक का भोग

अन्नकूट में घेवर, लड्डू, पेड़ा और हलवा जैसी पारंपरिक मिठाइयों के साथ सेव और मठरी जैसे नमकीन, विभिन्न सब्जियां, दालें, चावल के पकवान, फल, पेय रस और आधुनिक बेकरी उत्पाद शामिल थे। सभी व्यंजनों को आकर्षक और कलात्मक ढंग से सजाया गया था।

1,800 से अधिक मंदिरों में मनाया जाता है अन्नकूट

दिल्ली अक्षरधाम के मुख्य कार्यवाहक संत मुनिवत्सल दास स्वामीजी ने कहा कि भगवान स्वामिनारायण के समय से चली आ रही परंपरा के तहत बीएपीएस स्वामिनारायण संस्था दुनिया भर के 1,800 से अधिक मंदिरों में अन्नकूट उत्सव मनाती है। उन्होंने इसे भक्ति, एकता, सैकड़ों स्वयंसेवकों की अथक सेवा और सामुदायिक जीवन की भावना का प्रतीक बताया।

वहीं, परम पूज्य महंतस्वामी महाराज ने अपने संदेश में सभी अनुयायियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के तन, मन और धन से सुखी रहने का आशीर्वाद दिया। साथ ही इष्टनिष्ठा, गुरुनिष्ठा, सिद्धांतनिष्ठा, धर्मनिष्ठा और एकनिष्ठा के पंचामृत से सभी का जीवन धन्य होने की प्रार्थना की।

रंगोली और दीपों से सजा मंदिर परिसर

अन्नकूट उत्सव के लिए पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रंगोलियों, जगमगाते दीपों, फूलों और तोरणों से सजाया गया था। भव्य सजावट और अन्नकूट दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना देर शाम तक जारी रहा।

ये भी पढ़े: सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं


Tanisha Verma

Recent Posts

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

8 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

8 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

9 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

9 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

9 hours ago

बागपत में दिवाली पर खूनी खेल: राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर फायरिंग, सिर में गोली लगने से हालत नाजुक

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…

10 hours ago