Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। लाठी और खीजड़िया के बीच अज्ञात लोगों ने ट्रेन को निशाना बनाकर पत्थर फेंके, जिससे एक कोच का शीशा टूट गया। हालांकि, घटना में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन जब दोनों स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी, तभी अचानक पथराव शुरू हो गया। इससे कोच को नुकसान पहुंचा। यात्रियों ने पथराव करने वालों को नहीं देखा।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और पुलिस की टीमें सक्रिय हुईं और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल लाठी और खीजड़िया के बीच के इलाके में पथराव करने वालों की तलाश की जा रही है।
भावनगर रेलवे डिवीजन के सीनियर DCM अतुल त्रिपाठी ने भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेन पर पथराव की घटना ने रेलवे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पथराव किसने और किस इरादे से किया। RPF और पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हैं।
ये भी पढ़े: बागपत में दिवाली पर खूनी खेल: राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर फायरिंग, सिर में गोली लगने से हालत नाजुक
Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…
Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिवाली की रात पटाखे की तेज आवाज एक छह…
Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की कथित साइबर…
Russia Dan-T Loitering Munition: रूस ने यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच अपनी लंबी…
Iran Hormuz Strait Navigation System: होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा…
Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में तत्कालीन…