Breaking

Amazon Layoffs: कंपनी ने फिर घटाई नौकरियां, करीब 1000 कर्मचारी बाहर

Amazon Layoffs: ई-कॉमर्स दिग्गज एमेजॉन में एक बार फिर छंटनी की खबर सामने आई है। कंपनी ने अपनी नौकरियों में कटौती की पुष्टि की है, जिसका सबसे ज्यादा असर 'स्टोर्स' यूनिट पर पड़ा है। यही यूनिट एमेजॉन की मुख्य ई-कॉमर्स वेबसाइट के संचालन से जुड़ी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कस्टमर सर्विस और सेलिंग पार्टनर सर्विसेज समेत स्टोर्स के कई विभागों में कर्मचारियों की नौकरी गई है। इंटरनल स्लैक चैनल से मिली जानकारी के बाद छंटनी का दायरा सामने आया। माना जा रहा है कि कंपनी की कुछ अन्य यूनिट्स भी इस जॉब कट से प्रभावित हुई हैं।

अमेरिका से भारत तक कर्मचारियों पर गिरी गाज

एमेजॉन की ताजा छंटनी का असर अमेरिका, भारत और ब्रिटेन में काम कर रहे कर्मचारियों पर पड़ा है। रॉयटर्स के मुताबिक, मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि इस बार कंपनी ने 1,000 से कम व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों को नौकरी से हटाया है। छंटनी का असर अलग-अलग टीमों और विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों पर पड़ा है। हालांकि, कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों की सटीक संख्या या सभी देशों में छंटनी का विस्तृत ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया है।

महामारी में बढ़ी भर्ती, अब नौकरियां घटाना जरूरी

फाउंडर जेफ बेजोस ने कहा कि कंपनी में लगातार नौकरियां कम करना जरूरी हो गया था। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि महामारी के दौरान ऑनलाइन ऑर्डर तेजी से बढ़ने के कारण एमेजॉन ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की भर्ती की थी। बेजोस के मुताबिक, उस दौर में लोग घरों में रहकर ज्यादा खरीदारी कर रहे थे, जिससे कंपनी पर काफी दबाव बढ़ गया था। उन्होंने माना कि उस समय टीम ने कड़ी मेहनत की, लेकिन कंपनी ने जरूरत से ज्यादा कर्मचारियों को अपने साथ जोड़ लिया था।

ये भी पढ़ें: Amazon में फिर छंटनी की आहट: 14,000 नौकरियों पर संकट, कर्मचारियों में बढ़ी चिंता

Sunil Gupta

Recent Posts

यूक्रेन में रूसी हमलों से 30 की मौत, कीव में बिजली संकट गहराया; सर्दी से पहले बढ़ी टेंशन

Russia Ukraine War: यूक्रेन में सर्दियों से पहले रूसी हमले तेज हो गए हैं। पूर्वी…

8 minutes ago

कैंसर की दवाओं की कीमत पर लगाम, सरकार ने 30% ट्रेड मार्जिन किया तय; लागत में 70% तक कटौती की उम्मीद

Cancer Drug Trade Margin Cap: केंद्र सरकार ने सभी गैर-शेड्यूल्ड एंटी-कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

30 minutes ago

उन्नाव में मशाल यात्रा के दौरान हादसा, BJP विधायक बृजेश रावत और कार्यकर्ता घायल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रधानमंत्री की जनसेवा और सुशासन के 25 साल…

56 minutes ago

D2C कॉन्क्लेव में छाए युवा फाउंडर्स, टीनएज उद्यमियों ने सुनाई अपने सफर की कहानी

Delhi: देश में तेजी से बढ़ रहे डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) कारोबार को लेकर नेहरू प्लेस स्थित…

1 hour ago

गुरुग्राम का स्टेडियम बना हरियाणा CM के हेलिकॉप्टर की पार्किंग, एथलीटों की ट्रेनिंग पर लगा ब्रेक

Gurugram: गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का…

2 hours ago

बेटी की मौत से टूटे माता-पिता, बोले- एनकाउंटर काफी नहीं, हत्यारे को होनी चाहिए फांसी

Jhansi: झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में बुधवार को 19 वर्षीय…

2 hours ago