देश

एलन मस्क के आरोपों पर सरकार का आया रिएक्शन, कहा- भारत में सभी कंपनियों के लिए है समान नियम

Elon Musk Starlink India: स्टारलिंक को भारत में मंजूरी और एंट्री को लेकर एलन मस्क के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। स्पेसएक्स के फाउंडर ने बुधवार को भारत के कुछ उद्योगपतियों पर स्टारलिंक की राह में अड़ंगा डालने और एकाधिकार बनाए रखने की कोशिश का आरोप लगाया था। अब भारत सरकार ने इन दावों पर कड़ा जवाब दिया है। संचार मंत्रालय ने गुरुवार को आधिकारिक बयान जारी कर मस्क के आरोपों को खारिज किया और कहा कि इस तरह के बयान गलत धारणा पर आधारित हैं। सरकार के इस जवाब के बाद स्टारलिंक की भारत में एंट्री को लेकर बहस और तेज हो गई है।

मस्क ने उद्योगपतियों पर लगाए गंभीर आरोप

स्टारलिंक को भारत में कमर्शियल सेवाएं शुरू करने के लिए अभी अंतिम मंजूरी का इंतजार है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक यूजर के पोस्ट का जवाब देते हुए एलन मस्क ने भारत में सैटेलाइट इंटरनेट क्षेत्र में एकाधिकार को लेकर सवाल उठाया। मस्क ने आरोप लगाया कि कुछ उद्योगपति स्टारलिंक की भारत में एंट्री रोकने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि लोगों पर अपना एकाधिकारवादी नियंत्रण बनाए रखा जा सके। उन्होंने बिना किसी उद्योगपति का नाम लिए कहा कि लोग खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि वे कौन हैं। मस्क ने इसे भारत की जनता के खिलाफ अपराध तक करार दिया।

सरकार ने मस्क के आरोपों को बताया बेबुनियाद

संचार मंत्रालय ने एलन मस्क के आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि भारत सभी दूरसंचार सेवाओं के लिए निष्पक्ष और भेदभाव रहित अनुमति व्यवस्था का पालन करता है। मंत्रालय के मुताबिक, इस व्यवस्था में सैटेलाइट संचार सेवाएं भी शामिल हैं और सभी कंपनियों के लिए नियम समान हैं। सरकार ने कहा कि ऐसे में अनुमति प्रक्रिया या उसके लागू करने के तरीके को अनुचित या भेदभावपूर्ण बताना सही नहीं है। मंत्रालय ने मस्क के दावे को पूरी तरह बेबुनियाद और गलत धारणा पर आधारित बताया है।

ये भी पढ़ें: भारत में Starlink की एंट्री पर मस्क का बड़ा आरोप, बोले- ‘कुछ उद्योगपति रोक रहे हैं’

Sunil Gupta

Recent Posts

उन्नाव में मशाल यात्रा के दौरान हादसा, BJP विधायक बृजेश रावत और कार्यकर्ता घायल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रधानमंत्री की जनसेवा और सुशासन के 25 साल…

5 minutes ago

D2C कॉन्क्लेव में छाए युवा फाउंडर्स, टीनएज उद्यमियों ने सुनाई अपने सफर की कहानी

Delhi: देश में तेजी से बढ़ रहे डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) कारोबार को लेकर नेहरू प्लेस स्थित…

28 minutes ago

गुरुग्राम का स्टेडियम बना हरियाणा CM के हेलिकॉप्टर की पार्किंग, एथलीटों की ट्रेनिंग पर लगा ब्रेक

Gurugram: गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का…

58 minutes ago

बेटी की मौत से टूटे माता-पिता, बोले- एनकाउंटर काफी नहीं, हत्यारे को होनी चाहिए फांसी

Jhansi: झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में बुधवार को 19 वर्षीय…

1 hour ago

शेयर बाजार में भूचाल: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 1.5% लुढ़का; जानें गिरावट की 5 बड़ी वजहें

Indian Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भारी बिकवाली देखने को मिली।…

2 hours ago

‘गरबा में जाना हराम’, मुस्लिम युवाओं को लेकर मुफ्ती मोहम्मद गुफरान ने वीडियो जारी कर दी सख्त हिदायत

Mufti Mohammad Gufran Garba Statement: नवरात्रि के दौरान गरबा में मुस्लिम युवाओं की भागीदारी को…

2 hours ago