Indian Air Force Day: भारतीय वायु सेना आज यानी गुरुवार को अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर खास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने वायु सेना की तैयारियों, चुनौतियों और बदलते सुरक्षा हालात पर बात की। इस मौके पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने वायु सेना को बधाई दी।
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि आज दुनिया तेजी से बदल रही है, जिससे अनिश्चितता और जटिल भू-राजनीतिक चुनौतियां सामने आ रही हैं। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में नए संघर्ष उभर रहे हैं और सुरक्षा का माहौल लगातार बदल रहा है। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों के बीच भारतीय वायुसेना ने खुद को एक सक्षम और असाधारण नेटवर्क-केंद्रित बल के रूप में विकसित किया है। बदलते युद्ध के तौर-तरीकों और सुरक्षा जरूरतों के बीच वायुसेना अपनी क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रही है।
एपी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय हितों की रक्षा में वायु शक्ति की अहम भूमिका है। भारतीय वायु सेना किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हमेशा सतर्क और तैयार है। उन्होंने कहा कि वायुसेना की असली ताकत आधुनिक हथियारों से ज्यादा उसकी ऑपरेशनल तैयारी और जरूरत पड़ने पर तेजी से कार्रवाई करने की क्षमता में है।
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि भारतीय वायु सेना पूरी तरह सतर्क है और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान के दौरान वायुसेना ने अपनी ऑपरेशनल क्षमता और तेजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वायुसेना तेजी और भरोसे के साथ कार्रवाई करने में सक्षम है।
ये भी पढ़ें: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे पद
Russia Ukraine War: यूक्रेन में सर्दियों से पहले रूसी हमले तेज हो गए हैं। पूर्वी…
Cancer Drug Trade Margin Cap: केंद्र सरकार ने सभी गैर-शेड्यूल्ड एंटी-कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रधानमंत्री की जनसेवा और सुशासन के 25 साल…
Delhi: देश में तेजी से बढ़ रहे डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) कारोबार को लेकर नेहरू प्लेस स्थित…
Gurugram: गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का…
Jhansi: झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में बुधवार को 19 वर्षीय…
View Comments