Breaking

सोनिया गांधी के सामने प्रणब मुखर्जी ने जताई थी PM बनने की इच्छा? संस्मरण में किया खुलासा

Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने प्रधानमंत्री बनने की अपनी पुरानी इच्छा का संकेत दिया था। यह खुलासा सोनिया गांधी ने अपनी संस्मरण पुस्तक 'Belonging: A Journey of Love' में किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सोनिया लिखती हैं कि मुखर्जी ने बातचीत के दौरान सुझाव दिया था कि शायद अब शीर्ष नेतृत्व में बदलाव का समय आ गया है।

प्रणब मुखर्जी ने क्या कहा था?

सोनिया गांधी के मुताबिक, 2010 में एक बातचीत के दौरान प्रणब मुखर्जी तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से अपने गंभीर मतभेदों को लेकर नाराजगी जता रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि शायद अब नेतृत्व में बदलाव होना चाहिए। सोनिया ने इसे प्रधानमंत्री बनने की उनकी लंबे समय से चली आ रही इच्छा का संकेत समझा।

सोनिया लिखती हैं कि उन्होंने विनम्रता से बातचीत का विषय बदल दिया। प्रणब मुखर्जी शायद निराश हुए हों, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि वह इस बात से नाराज हैं। सोनिया ने यह भी याद किया कि कांग्रेस ने 2012 में मुखर्जी को UPA का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया और वह देश के राष्ट्रपति चुने गए। इसके बाद भी वह उनसे मिलती थीं और उनके साथ बातचीत करती थीं।

'मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, मैं नहीं'

अपनी किताब में सोनिया गांधी ने UPA सरकार के दौरान पर्दे के पीछे से सरकार चलाने यानी 'बैकसीट ड्राइवर' होने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे और कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर वह केवल अपनी राय या सुझाव दे सकती थीं। मतभेद होने पर भी उनका कर्तव्य प्रधानमंत्री के फैसले का सम्मान करना था।

उनके मुताबिक, सिंह के साथ जिम्मेदारियों का एक अघोषित बंटवारा था—सरकार मनमोहन सिंह संभालते थे और पार्टी की जिम्मेदारी उनके पास थी। तालमेल बनाए रखने के लिए हर सप्ताह प्रधानमंत्री के साथ एक कोर ग्रुप की बैठक होती थी। इसमें प्रणब मुखर्जी, अर्जुन सिंह, एके एंटनी और अहमद पटेल शामिल थे। यही सदस्य संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों पर रणनीति बनाने के लिए भी नियमित रूप से मिलते थे।

फाइलें देखने और नियुक्तियों में दखल के आरोपों पर सफाई

सोनिया ने लिखा कि UPA के दस साल के कार्यकाल (2004-2014) में मीडिया में ऐसी खबरें आती रहीं कि असली सत्ता उनके हाथ में थी। कुछ खबरें प्रधानमंत्री के आसपास के लोगों की ओर से भी सामने आईं। एक पूर्व सहयोगी की किताब में भी आरोप लगाया गया कि वह प्रधानमंत्री कार्यालय से फाइलें मंगवाती थीं, प्रशासनिक मामलों में हस्तक्षेप करती थीं और अहम नियुक्तियां करती थीं।

सोनिया के मुताबिक, सबसे ज्यादा दुख उन्हें इस आरोप से हुआ कि सरकार का हिस्सा न होते हुए भी उन्होंने आधिकारिक फाइलें देखीं। उन्होंने कहा कि वह नियमों का पालन करने को लेकर हमेशा सतर्क रही थीं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी बयान जारी कर स्पष्ट किया था कि कोई आधिकारिक फाइल उन्हें नहीं दिखाई गई।

उन्होंने मनमोहन सिंह की बेटी उपिंदर सिंह की टिप्पणी का भी जिक्र किया। उपिंदर ने पूर्व सहयोगी की किताब को 'विश्वास के साथ बड़ा धोखा' और अनैतिक प्रयास बताया था। उन्होंने कहा था कि उनके पिता और सोनिया गांधी का रिश्ता आपसी भरोसे और सम्मान पर आधारित था।

526 पन्नों की यह किताब मंगलवार को जारी हुई। इसकी शुरुआत ऋग्वेद के एक संदेश से होती है, जिसमें साथ चलने, एक स्वर में बोलने और विचारों में एकता बनाए रखने की बात कही गई है।

ये भी पढ़े: 30 मिनट में जेनसेन हुआंग की संपत्ति में $7.4 अरब की गिरावट, दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 10वें स्थान पर पहुंचे

Tanisha Verma

Recent Posts

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

17 minutes ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

34 minutes ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

1 hour ago

गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

Guwahati Train Derailment: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के…

1 hour ago

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

16 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

18 hours ago