Parliament Winter Session
Parliament Winter Session : संसद के शीतकालीन सत्र का सातवां दिन सोमवार को सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू हुई। आज लोकसभा में लंबे समय से टल रहे चुनाव सुधारों पर 10 घंटे की बड़ी चर्चा शुरू होगी। विपक्ष इस मुद्दे को बार-बार उठाता रहा है, और अब उसे खुलकर बोलने का मौका मिल रहा है।
मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करेंगे। वे हाल के महीनों में चुनाव आयोग और BJP पर 'वोटचोरी' के आरोप लगाते रहे हैं। माना जा रहा है कि आज भी वे यही मुद्दा उठाएंगे और कुछ नए तथ्य या सबूत भी पेश कर सकते हैं। चर्चा के दौरान विशेष जांच रिपोर्ट (SIR) का मुद्दा भी गर्म होने की उम्मीद है। विपक्ष चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया पर कड़े सवाल खड़े कर सकता है।
चुनाव सुधारों पर कांग्रेस को TMC, DMK, AAP, SP और RJD जैसे क्षेत्रीय दलों का पूरा समर्थन मिलने की संभावना है। चर्चा का जवाब अंत में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल देंगे।
राज्यसभा में दोपहर 1 बजे से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर खास चर्चा होगी। कल लोकसभा में इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।
चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे और समापन भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा करेंगे। इसके अलावा राधामोहन दास अग्रवाल, के. लक्ष्मण, घनश्याम तिवारी और सतपाल शर्मा भी अपनी बात रखेंगे।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…