Categories: Othersदेश

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम के काफिले की गाड़ी ने कार्यकर्ता को कुचला, दर्दनाक मौत

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी है। इसमें बड़ी बात यह है कि घटना भी उस समय की है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी का काफिला इलाके से गुजर रहा था।

सड़क के किनारे खड़े व्यक्ति को कुचला

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि काफिले में शामिल एक वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को ऐसे कुचल दिया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना वीभत्स था कि मृतक व्यक्ति का सिर वाहन के पिछले टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि VIP मूवमेंट के दौरान आम जनता की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

अफरातफरी के माहौल में हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यह हादसा उस समय का है जब मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी का काफिला इलाके से गुजर रहा था और उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जमा हो गए थे। उसी समय अफरातफरी के माहौल में यह हादसा हुआ और प्रशासन की तरफ से कोई भी समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंच सका।

वायरल हो रहा वीडियो

वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है, जिसमें साफ तौर पर नजर आ रहा है कि सड़क के किनारे खड़ा एक व्यक्ति धक्का लगने से अचानक कार के पास पहुंचता है और अगले ही पल मुख्यम्ंत्री के काफिले की गाड़ी का पिछला टायर उसके सिर को कुचल देता है। वीडियो इतना वीभत्स है कि उसे देखने वाले की रूह तक कांप जाएगी। अब सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को वीआईपी मूवमेंट के नाम पर आम लोगों की जान जोखिम में डालने का मामला बता रहे हैं।

गुंटूर का निवासी था मृतक

सूत्रों के मुताबिक, मृतक की पहचान गुंटूर जिले के ही निवासी के रूप में हुई है। इतना ही नहीं मृतक जगन मोहन रेड्डी का समर्थक था और उन्हें देखने के लिए वहां खड़ा था। वहीं परिवार वालों ने उनके बेटे की मौत का कारण प्रशासन की लापरवाही को बताया।

शुरुआत में प्रशासन की ओर से नहीं आया बयान

इस पूरी घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शुरुआत में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया। यह चुप्पी न सिर्फ लोगों को परेशान कर रही है,बल्कि सवाल भी उठा रही है कि क्या वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम आदमी की जान की कोई कीमत नहीं रह जाती?

विपक्षी नेताओं ने लगाया आरोप

दूसरी तरफ, मामले को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। विपक्षी नेताओं का आरोप है कि "जगन रेड्डी की सरकार में आम आदमी की जान की कोई कीमत नहीं है। अगर यह हादसा किसी आम नेता की वजह से हुआ होता तो अब तक हत्या का मामला दर्ज हो चुका होता, लेकिन चूंकि यह मुख्यमंत्री के काफिले से जुड़ी घटना है, इसलिए सभी चुप हैं।"

सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही

हालांकि, मामला बढ़ता देख जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आई। बताया जा रहा है कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या यह जांच निष्पक्ष होगी? जिसको लेकर अब लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago