Aam Aadmi Party attack continues on India-Pakistan match in Asia Cup Saurabh Bhardwaj big challenge
AAP Challenge To SuryaKumar Yadav : एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर नाराजगी जाहिर की है. दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, बीसीसीआई और आईसीसी को खुली चुनौती दी.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर औकात है तो भारत-पाक मैच से कमाए गए पैसे पहलगाम हमले में शहीद हुए जवानों की पत्नियों को दे दो. ब्रॉडकास्टिंग और टिकटिंग से जो कमाई हुई है,अगर वाकई देशभक्ति है तो उसे शहीदों की विधवाओं को सौंपो. तभी हम मानेंगे. उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में इस मैच को लेकर कोई उत्साह नहीं दिखा. किसी भी सोसायटी और आरडब्ल्यूए में मैच का प्रसारण नहीं हुआ. क्लब और रेस्टोरेंट्स ने भी इसे नहीं दिखाया. यहां तक कि भारतीय टीम की जीत के बाद दिल्लीवालों ने पटाखे भी नहीं फोड़े.
बीजेपी पर निशाना साधते हुए भारद्वाज ने कहा कि मैच खत्म होने के बाद सत्तारूढ़ दल यह प्रचार करने में लग गया कि सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. उन्होंने तंज कसा कि बीजेपी ऐसे पेश कर रही है जैसे टीम ने देश पर कोई बड़ा एहसान कर दिया हो. सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि देशभर में लोगों ने इस मैच का बहिष्कार कर केंद्र सरकार को संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीयों ने टिकट खरीदे लेकिन स्टेडियम खाली रहा. दुबई में भी लोगों ने मैच को बायकॉट किया, जिससे साफ है कि जनता बीजेपी सरकार के फैसले से सहमत नहीं है.
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…