मनोरंजन

आमिर खान-गौरी स्प्रैट ने की शादी, मुंबई में हुआ विवाह पंजीकरण

Aamir Khan Gauri Spratt Marriage: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (61) और गौरी स्प्रैट (47) अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं। शनिवार दोपहर मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर के घर पर दोनों ने विवाह पंजीकरण की औपचारिकताएं पूरी कीं। करीब 12:45 बजे दोनों ने शादी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। समारोह में मौजूद लोगों के अनुसार, इस खास मौके पर दोनों बेहद खुश और भावुक नजर आए।

150 मेहमान हुए शामिल

शादी में करीब 150 मेहमान शामिल हुए, जिनमें परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और विदेश से आए रिश्तेदार मौजूद थे। समारोह में आमिर के तीनों बच्चे—जुनैद, आयरा और आजाद—के अलावा गौरी का बेटा भी शामिल हुआ।

25 साल की पहचान, दो साल पहले शुरू हुआ रिश्ता

इस साल की शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। आमिर ने बताया था कि वे गौरी को करीब 25 वर्षों से जानते हैं, लेकिन दोनों ने दो साल से कुछ अधिक समय पहले एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

आमिर की पहली शादी निर्माता रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और आयरा हैं। इसके बाद उन्होंने 2005 में फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की। 2021 में दोनों अलग हो गए, लेकिन बेटे आजाद की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं।

बेंगलुरु की रहने वाली गौरी स्प्रैट लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वह पूर्व सैलून मालिक रीटा स्प्रैट की बेटी हैं और वेलनेस व ब्यूटी सेक्टर में काम करती हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने ब्लू माउंटेन स्कूल से पढ़ाई की और 2004 में यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से स्टाइलिंग एवं फोटोग्राफी में एफडीए कोर्स किया। वर्तमान में वह मुंबई में बीब्लंट सैलून का संचालन करती हैं।

दोनों ने अपनी शादी का समारोह पूरी तरह निजी रखा, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया।

ये भी देखे: दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज

Tanisha Verma

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

2 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

3 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

3 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

3 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

4 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

4 hours ago