Saurabh Bhardwaj Detained: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग के खिलाफ आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को हंगामे की स्थिति बन गई। प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे AAP की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पार्टी ने यह प्रदर्शन चुनाव आयोग की नीतियों और SIR को लेकर किया था। मौके पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा रखी थी।
सौरभ भारद्वाज ने जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल लोगों से शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से किया जाना चाहिए। भारद्वाज ने यह भी बताया कि वह मेट्रो और ऑटो से अकेले जंतर-मंतर पहुंचे हैं। भारद्वाज ने मेट्रो से आने वाले लोगों से कहा कि जंतर-मंतर के आसपास कई स्टेशन बंद हैं। ऐसे में लोग AIIMS स्टेशन तक मेट्रो से पहुंचकर वहां से ऑटो, कैब या पैदल जंतर-मंतर जा सकते हैं। प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। कई मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास गेट अगली सूचना तक बंद किए गए हैं।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार, 2 अक्टूबर को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया। इनमें जनपथ, मंडी हाउस, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ समेत अन्य स्टेशन शामिल हैं। जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया गया था, जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।
ये भी पढ़ें: CEC के खिलाफ आज प्रदर्शन, जंतर-मंतर के आसपास धारा 163 लागू; सुरक्षा के चलते 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
Shehnaaz Gill Trolling: अभिनेत्री शहनाज गिल अक्सर अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा…
Peritoneal Cancer: कैंसर की बात आते ही अक्सर शरीर में किसी गांठ या ट्यूमर की…
Health News: फलों को सेहतमंद डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है और अनार भी…
Panchbali Bhog: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के साथ पंचबली भोग की परंपरा भी…
Asian Games 2026 India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के 14वें दिन भारत के लिए…
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के घर में हर गुजरते एपिसोड के साथ मुकाबला…