Friday, Oct 02

होम = Breaking = अभिजीत दिपके को मुंबई में हिरासत में लिया गया, मरीन ड्राइव पर दिखे थे तख्तियों के साथ

अभिजीत दिपके को मुंबई में हिरासत में लिया गया, मरीन ड्राइव पर दिखे थे तख्तियों के साथ

by | Oct 2, 2026 | Breaking, News Featured

Abhijeet Dipke Detained: मुंबई के मरीन ड्राइव पर गुरुवार देर रात कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, दिपके नारे लिखी तख्तियां लेकर समर्थकों के एक समूह के साथ मरीन ड्राइव पर जमा हुए थे। इसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर मरीन ड्राइव पुलिस थाने ले गई। दिपके ने बाद में बताया कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें थाने चलने के लिए कहा था और कुछ देर बाद जाने की अनुमति दे दी। उन्होंने दावा किया कि हिरासत का मकसद उनका समय बर्बाद करना था।

थाने से छूटने के बाद छात्रों से मिले दिपके

अभिजीत दिपके ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें थाने चलने के लिए कहा था और कुछ देर बाद जाने की अनुमति दे दी। दिपके का दावा है कि उन्हें थाने ले जाने का मकसद उनका समय बर्बाद करना था। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अधिकारियों को उनकी रिहाई के निर्देश मिले होंगे। थाने से लौटने के बाद दिपके ने चेंबूर के अंबेडकर हॉस्टल में छात्रों से मुलाकात की और तस्वीरें साझा कीं।

CEC के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान

दिपके को हिरासत में लेने की घटना ऐसे समय हुई है, जब CJP ने 2 अक्टूबर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शन की शुरुआत मुंबई के शिवाजी पार्क से होने की बात कही गई है, जिसके बाद इसे देश के अन्य शहरों तक ले जाने की योजना है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में सभाओं पर प्रतिबंध और यातायात संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया है।

ये भी पढ़ें: छात्र को नोटिस भेजना मजिस्ट्रेट को पड़ा भारी! CJI सूर्यकांत बोले- ‘आपकी हिम्मत कैसे हुई?’

सौरव दास ने पोस्ट हटाया, माफी नहीं मांगी; गौरव भाटिया ने दी FIR और 2 करोड़ मानहानि की चेतावनी