Tuesday, Sep 08

होम = Breaking = सौरव दास ने पोस्ट हटाया, माफी नहीं मांगी; गौरव भाटिया ने दी FIR और 2 करोड़ मानहानि की चेतावनी

सौरव दास ने पोस्ट हटाया, माफी नहीं मांगी; गौरव भाटिया ने दी FIR और 2 करोड़ मानहानि की चेतावनी

Saurav Das Defamation Case: बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। भाटिया ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर बताया कि दोनों के खिलाफ 2 करोड़ रुपये का मानहानि केस किया गया है। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में सोशल मीडिया या बयानों की नहीं, बल्कि तथ्यों और सबूतों की बात अदालत में होगी।

फेक ग्राफिक्स को लेकर शुरू हुआ विवाद

गौरव भाटिया और सौरव दास के बीच विवाद 5 सितंबर को एक्स पर एक पोस्ट के बाद शुरू हुआ। सौरव दास ने भाटिया की तस्वीर वाला एक ग्राफिक्स शेयर किया, जिसमें उनके नाम से एक आपत्तिजनक बयान लिखा गया था। आशुतोष रांका ने भी इसी तरह के पोस्ट शेयर किए। भाटिया ने इसे फेक ग्राफिक्स बताते हुए दोनों को पोस्ट हटाने और बिना शर्त माफी मांगने के लिए 24 घंटे का समय दिया था।

पोस्ट डिलीट किया, लेकिन माफी नहीं मांगी

सौरव दास ने पोस्ट को AI से बना बताया, लेकिन इसे लेकर बीजेपी नेताओं को चुनौती भी दी। बाद में उन्होंने पोस्ट हटा दिए, हालांकि बिना शर्त माफी नहीं मांगी। इस पर गौरव भाटिया ने चेतावनी दी कि सिर्फ पोस्ट डिलीट कर प्रोपेगैंडा फैलाने से बचा नहीं जा सकता और माफी नहीं मांगने पर FIR दर्ज कराई जा सकती है। विवाद की जड़ स्वतंत्र भारद्वाज से जुड़ा मामला है, जिन्हें निशु आजाद के पिता से मारपीट के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Tags : BJP cjp