Breaking

सांसद अभिषेक बनर्जी पर FIR दर्ज, अमित शाह को धमकी देने और भड़काऊ भाषण का आरोप

Abhishek FIR Amit Shah Threat Speech: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित भड़काऊ और आपत्तिजनक भाषण देने के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कई सभाओं में उत्तेजक बयान दिए और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर धमकी भरी टिप्पणी की। यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सरकार की ओर से दर्ज कराई गई है।

सामाजिक कार्यकर्ता ने दर्ज करवाई FIR

एफआईआर के अनुसार, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सरकार ने 5 मई को, यानी चुनाव नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद बागुईहाटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अभिषेक बनर्जी ने 27 अप्रैल से 3 मई के बीच आयोजित कई चुनावी सभाओं में भड़काऊ और विवादित टिप्पणियां की थीं।

अभिषेक के भाषण से शांति भंग का लगा है आरोप

एफआईआर में अभिषेक बनर्जी पर आरोप लगाया गया है कि उनके भाषणों से आपसी दुश्मनी बढ़ी और सार्वजनिक शांति भंग हुई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर धमकी भरे बयान दिए गए। मामले में दंगों के लिए उकसाने, विभिन्न समूहों के बीच नफरत फैलाने और गंभीर धमकी देने जैसी कई गैर-जमानती धाराएं लगाई गई हैं। शिकायतकर्ता ने अभिषेक बनर्जी के कथित विवादित बयानों के वीडियो और लिंक भी सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपे हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago