खेल

शादी कैंसिल के बाद स्मृति मंधाना ने क्रिकेट मैदान पर की धमाकेदार वापसी, भाई ने शेयर की प्रैक्टिस की झलक

Smriti Mandhana Back On Cricket Field: इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम की वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना ने अपनी निजी परेशानियों के बावजूद क्रिकेट मैदान पर जोरदार वापसी की है। स्मृति की शादी म्यूज़िक कंपोज़र पलाश मुच्छल से 23 नवंबर, 2025 को महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी, लेकिन पलाश द्वारा धोखा देने की खबरों के चलते यह शादी अचानक कैंसिल कर दी गई। इस मुश्किल दौर में स्मृति ने कुछ समय तक चुप्पी साधे रखी, लेकिन अब वह नेट्स पर वापस प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं।

क्रिकेट ट्रेनिंग जर्सी में तस्वीर

स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने उनकी क्रिकेट ट्रेनिंग जर्सी में तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसे उन्होंने दिल वाले इमोजी के साथ पोस्ट किया। तस्वीर में स्मृति किसी अनजानी जगह पर अभ्यास करती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर यह फोटो तुरंत वायरल हो गई और उनके फैंस के बीच उत्साह और समर्थन की लहर दौड़ गई।

टीम के लिए भी राहत

स्मृति की वापसी सिर्फ व्यक्तिगत मजबूती ही नहीं, बल्कि टीम के लिए भी राहत की खबर है। वे 2025 महिला वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभा चुकी हैं और अब श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज़ में टीम के साथ जुड़ेंगी। यह सीरीज़ 21 से 30 दिसंबर, 2025 तक विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में खेली जाएगी।

फैंस के लिए प्रेरणा

स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना भी शादी के दिन कार्डियक अरेस्ट के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। वहीं, पलाश की हालत तनाव के कारण खराब हुई और उनकी कोरियोग्राफर के साथ चैट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया। ऐसे समय में भी स्मृति मंधाना का क्रिकेट के प्रति समर्पण और मानसिक मजबूती उनकी फैन फॉलोइंग के लिए प्रेरणा बन रही है। उनके नेट्स पर लौटने से भारतीय महिला क्रिकेट टीम में नया उत्साह और उम्मीद की किरण जग गई है।

ये भी पढ़े: IND vs SA 1st T20I : क्या आप तैयार हैं? जानिए कब और कहां होगा पहला टी20, फ्री में देखने का तरीका!

Shagun Chaurasia

Recent Posts

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

11 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

28 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

13 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

15 hours ago