पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की किताब के साथ राहुल गांधी
संसद परिसर में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा पूर्व सेना चीफ जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब 'For Star of Destiny' को मीडिया में दिखाने जाने का मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा है। दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और न्यूज फोरम में किताब से जुड़ी जानकारी को संज्ञान में लिया है। पुलिस ने "अभी तक अप्रूव न हुई पब्लिकेशन के कथित लीक/उल्लंघन के मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की है। अब इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया बयान सामने आया है। उन्होंने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा कि या तो पेंगुइन इंडिया झूठ बोल रहा है या फिर जनरल नरवणे झूठ बोल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह संभावना जताई कि जनरल नरवणे झूठ नहीं बोलेंगे।
पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (PRHI) ने कहा कि उसके पास पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब 'For Star of Destiny' के एक्सक्लूसिव पब्लिशिंग राइट्स हैं, और साफ किया कि अनधिकृत कॉपियों के सर्कुलेशन की खबरों के बीच यह किताब अभी तक पब्लिश नहीं हुई है। बाजार में मौजूद कॉपियां अवैध हैं और यह कॉपी राइट का उल्लंघन है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बजट सत्र के दौरान एक मैगजीन के आर्टिकल का उल्लेख किया था। जो नरवणे की किताब 'For Star of Destiny' से लिए गए थे। दरअलस आर्टिकल में चीनी सेना के टैंक के भारतीय सीमा में डोकलाम क्षेत्र में प्रवेश का जिक्र था। इस पर राहुल गांधी ने सरकार का पक्ष जानना चाह रहे थे। लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ और गृह मंत्री अमित शाह ने अप्रकाशित किताब का हवाला देकर विषय को खारिज कर दिया। जिसके बाद सदन में विपक्ष के सांसदों ने हंगामा किया था।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…