दुनिया

अहमदाबाद प्लेन हादसे के पीड़ितों को मुआवजा देने से बच रही एअर इंडिया, ब्रिटिश वकील का बड़ा दावा

अहमदाबाद/नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवार वालों को एअर इंडिया मुआवजा नहीं देना चाहती है, ऐसा ब्रिटेन की एक कानूनी फर्म ने दावा किया है। 40 से ज्यादा पीड़ित परिवारों का केस लड़ रही इस ब्रिटिश कानूनी फर्म स्टीवर्ट्स के दावे से ब्रिटेन से लेकर इंडिया तक हंगामा खड़ा हो गया है।

संवेदनशाली जानकारियां मांगी

बता दें कि स्टीवर्ट्स अहमदाबाद प्लेन क्रैश के 40 से ज्यादा पीड़ित परिवारों का केस लड़ रही है। फर्म के एडवोकेट पीटर नीनन ने कहा है मीडिया से बातचीत में कहा कि एअर इंडिया ने मुआवजा देने से पहले पीड़ित परिवारों से कानूनी रूप से संवेदनशील वित्तीय जानकारियां मांगी है, इससे पीड़ितों का मुआवजे पर हक कम हो सकता है। उधर, एअर इंडिया के अधिकारियों ने इन आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया है।

अपमानजनक व्यवहार हो रहा है

नीनन ने आगे कहा कि एअर इंडिया के लोग इस वक्त हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ अनैतिक और अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं। एअर इंडिया अपने इस व्यवहार से करीब 1,050 करोड़ रुपए बचाने की कोशिश कर रहा है। ब्रिटिश वकील ने कहा कि उन्होंने अपने क्लाइंट्स को सलाह दी है कि वो फॉर्म न भरें और मुआवजा पाने लिए वो कानूनी रास्ता अपनाएं।

हादसे 270 लोगों की गई थी जान

बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ था। हादसे के वक्त विमान में 242 लोग सवार थे। इनमें से सिर्फ एक यात्री की जान बच पाई। वहीं जिस मेडिकल हॉस्टल पर यह विमान क्रैश हुआ था, वहां पर 29 लोगों की जान गई। इस तरह इस प्लेन क्रैश में कुल 270 लोगों की जान गई।

यह भी पढ़ें-

नोएडा में सिर चढ़कर बोल रहा रील का खुमार : VIP इलाके में फिल्मी स्टाइल स्टंटबाजी से मचा हड़कंप, Video

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

10 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

11 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

12 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

13 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

13 hours ago