जयपुर में एअर इंडिया प्लेन की लैंडिंग फेल
plane landing aborted Jaipur: दिल्ली से जयपुर जा रहे एअर इंडिया के प्लेन की बुधवार को जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग फेल हो गई है। इसके बाद कैप्टन ने गो-अराउंड के जरिए रनवे पर दोबारा सुरक्षित लैंडिंग करवाई और बड़ा हादसा टाला गया। प्लेन में पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी सवार थे। बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के बारामती में डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत हुई है।
ये भी पढ़ें: अजित पवार प्लेन क्रैश का CCTV वीडियो आया सामने, धमाके से आसमान में बनता दिखा आग का बड़ा गुब्बार
एयर इंडिया के प्लेन AI - 1719 ने दोपहर करीब 1 बजकर 5 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया था। लेकिन जैसी ही रनवे पर उतरा तो लैंडिंग फेल हो गई। इसकी वजह रनवे कंडीशन या तकनीकी खराबी बताई जा रही है। पहले प्रयास में अनस्टेबल अप्रोच की वजह विमान को लैंड नहीं किया गया। पायलट ने रनवे पर टच होते ही प्लेन को गो-अराउंड कर लिया। 10 मिनट हवा में चक्कर लगाने के बाद दूसरी कोशिश में प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। प्लेन में सवार सुखविंदर सिंह रंधावा सुरक्षित हैं।
एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि उड़ानों के संचालन में इस तरह की स्थिति पूरी तरह सुरक्षा मानकों के तहत आती है. ऐसे में पायलट को किसी भी स्तर पर लैंडिंग सुरक्षित नहीं लगती, तो वह विमान को दोबारा हवा में उठाने का निर्णय ले सकता है, जिसे गो-अराउंड कहा जाता है।
ये भी पढ़ें: Ajit Pawar Death: अजित पवार के निधन से शोक की लहर, सरकार ने किया तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…