News Featured

‘BJP को अयोध्या से उम्मीदवार नहीं मिल रहा’, अखिलेश बोले- CM खुद लड़ें चुनाव

Akhilesh Yadav Ayodhya Challenge: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने दो दिवसीय अयोध्या दौरे के दौरान भागवत कथा में हिस्सा लिया और संतों से आशीर्वाद लिया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सत्तारूढ़ BJP को खुली चुनौती दी। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि BJP को अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा, “हिम्मत है तो मुख्यमंत्री खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर देख लें।”

भागवत कथा और PDA का किया जिक्र

अखिलेश ने कहा कि भागवत कथा सत्ता, जाति, ऊंच-नीच और छुआछूत जैसे बंधनों से मुक्त होना सिखाती है। भगवान राम और कृष्ण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रेम ही परमार्थ है और शासन की पहली शर्त इंसानियत है। उन्होंने कहा कि कृष्ण द्वारा सुदामा को मित्र बनाना PDA और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है। सत्ता का सुदर्शन चक्र जनता को डराने के लिए नहीं, बल्कि सज्जनों की सुरक्षा के लिए होना चाहिए।

चुनाव आयोग और प्रशासन पर भी निशाना

अखिलेश ने चुनाव आयोग और प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य छल से नहीं, न्याय और मानवता से चलता है। उन्होंने दावा किया कि इस बार अयोध्या की जनता “दूध का दूध और पानी का पानी” कर देगी। उन्होंने कहा कि प्रेम न रखने वालों का अंत कंस की तरह तय है और संविधान व भाईचारे को बचाना सबसे जरूरी है।

महिलाओं को 40 हजार रुपये देने का वादा

अखिलेश ने कहा कि भविष्य में माताओं-बहनों को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने वादा किया कि समाजवादी सरकार बनने पर भेदभाव नहीं होगा और किसी की दुकान या मकान उजाड़ा नहीं जाएगा। साथ ही, अयोध्या की अंतरराष्ट्रीय पहचान मजबूत करने के लिए विकास को गति देने की बात कही।

ये भी पढ़े: यूक्रेन में रूसी हमलों से 30 की मौत, कीव में बिजली संकट गहराया; सर्दी से पहले बढ़ी टेंशन


Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

दिल्ली में 9-10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रदर्शन के बीच 20 हजार से ज्यादा जवान तैनात

Delhi: दिल्ली सरकार के एक्साइज विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी कर 9 और 10…

5 minutes ago

मक्का पैक्ट के तहत यमन में हूती ठिकानों पर पाकिस्तानी जेट्स का हमला, सऊदी में 8,000 सैनिक भी तैनात

Pakistan Fighter Jets Houthi Strikes: द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान समर्थित हूती…

35 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले सपा को झटका, 3 बागी विधायक BJP में शामिल; 14 अक्टूबर को करेंगे जॉइन

SP Rebel MLAs Join BJP: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका…

40 minutes ago

यूक्रेन में रूसी हमलों से 30 की मौत, कीव में बिजली संकट गहराया; सर्दी से पहले बढ़ी टेंशन

Russia Ukraine War: यूक्रेन में सर्दियों से पहले रूसी हमले तेज हो गए हैं। पूर्वी…

2 hours ago

कैंसर की दवाओं की कीमत पर लगाम, सरकार ने 30% ट्रेड मार्जिन किया तय; लागत में 70% तक कटौती की उम्मीद

Cancer Drug Trade Margin Cap: केंद्र सरकार ने सभी गैर-शेड्यूल्ड एंटी-कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

2 hours ago

उन्नाव में मशाल यात्रा के दौरान हादसा, BJP विधायक बृजेश रावत और कार्यकर्ता घायल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रधानमंत्री की जनसेवा और सुशासन के 25 साल…

3 hours ago