Breaking

अखिलेश यादव की CEC को खुली चुनौती, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार खुद आकर दें सफाई’

Akhilesh Yadav Election Commission: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना साधा। इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव का बहिष्कार नहीं करेगा, बल्कि वोट के जरिए भाजपा को हराने की कोशिश करेगा। अखिलेश ने यह भी कहा कि भाजपा और सीईसी ज्ञानेश कुमार, दोनों को जाना होगा।

बैरिकेडिंग पर भी अखिलेश ने उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता न तेज धूप से डरते हैं और न पसीने से, जबकि भाजपा के लोग डरे हुए हैं, इसलिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मौके पर आकर जवाब देने की मांग की। अखिलेश ने सवाल उठाया कि नंदलाल निषाद के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर किसने किए और दशरथ के नाम पर 100 फॉर्म किसने तैयार किए। उन्होंने दावा किया कि समाजवादियों ने इन मामलों को रंगे हाथ पकड़ा है।

फॉर्म-7 को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल

अखिलेश यादव ने दावा किया कि नियमों के मुताबिक पांच से ज्यादा वोट हटाने या पांच से अधिक फॉर्म-7 आवेदन जमा करने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद 100 से ज्यादा फॉर्म कथित तौर पर फर्जी तरीके से दाखिल किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान भी सामने आई कथित चुनावी अनियमितताओं पर बार-बार आंखें मूंद लीं।

चुनाव आयोग पर है बीजेपी के लिए काम करने का आरोप

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आयोग के रवैये से ऐसा लगता है जैसे वोट देने का अधिकार सिर्फ भाजपा समर्थकों तक सीमित हो। अखिलेश ने बंगाल, यूपी के कुंदरकी और मीरापुर समेत अयोध्या और अंबेडकर नगर के उपचुनावों में भी कथित धांधली के आरोप लगाए।

ये भी पढ़ें: INDIA ब्लॉक का चुनाव आयोग तक मार्च, पुलिस के रोके जाने पर राहुल-प्रियंका समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने दिया धरना

Sunil Gupta

Recent Posts

ब्लैक मैजिक और नजर दोष से बचाव के उपाय, आचार्य लव भूषण ने बताए ये ज्योतिषीय तरीके

Black Magic Remedies: देश के चर्चित ज्योतिषाचार्य आचार्य लव भूषण के अनुसार, जीवन में सफलता,…

2 hours ago

स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान, हरमनप्रीत के बाद संभाली कमान

Smriti Mandhana Captain: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को नया फुलटाइम कप्तान मिल गया है। BCCI…

3 hours ago

पंजाब CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन के ठिकानों पर CBI रेड

Rajbir Ghumman CBI Raid: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के…

4 hours ago

SIR प्रदर्शन के बीच हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका, आकाशवाणी भवन के बाहर विपक्ष का हंगामा

Rahul Gandhi SIR Protest: SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसद…

4 hours ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे पद

Air Marshal Ashutosh Dixit: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का 29वां प्रमुख नियुक्त…

4 hours ago

कैंची धाम जाने से पहले कराना होगा रजिस्ट्रेशन, बढ़ती भीड़ को लेकर प्रशासन ने बनाई नई व्यवस्था

Kainchi Dham: उत्तराखंड के कैंची धाम में पिछले वीकेंड 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के…

4 hours ago