Breaking

अखिलेश का BJP पर ‘लैंड माफिया’ का आरोप, बोले- सपा सरकार बनी तो लागू करेंगे OPS

Akhilesh Yadav Old Pension Scheme: उत्तर प्रदेश में नजदीक आते विधानसभा चुनाव के बीच सता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी हमले तेज हो गए हैं। सोमवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी के मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने राज्य में बीजेपी की सरकार पर जोरदार हमला किया है। अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर समाज को बांटने और शिक्षा व्यवस्था में भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा और शिक्षा मित्रों की स्थिति में सुधार कर उन्हें शिक्षक के रूप में सम्मान देने की दिशा में काम किया जाएगा।

अलीगढ़-मुरादाबाद एक्सप्रेसवे पर अखिलेश का सवाल

अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किसानों के मुआवजे को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जमीन की कीमत और सर्किल रेट में अंतर को देखते हुए किसानों को उचित भुगतान मिलना चाहिए। इस परियोजना के लिए कई जिलों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

सर्किल रेट बढ़ाने की अखिलेश ने उठाई मांग

अखिलेश यादव ने कहा कि अलीगढ़-मुरादाबाद एक्सप्रेसवे के लिए सर्किल रेट बढ़ाकर जमीन की वास्तविक बाजार कीमत के करीब किया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें कथित तौर पर 84 हजार हेक्टेयर जमीन माफिया से मुक्त कराने की बात कही गई थी। अखिलेश ने पूछा कि ऐसी जमीन पर उद्योग क्यों नहीं लगाए जा रहे।

सरकार बनी तो पुरानी पेंशन योजना पर काम करेंगे

अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के साथ मंथन के बाद कर्मचारियों की पुरानी मांग को पूरा किया जाएगा। अखिलेश ने भरोसा जताया कि उनकी सरकार बनने पर कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

अखिलेश ने राज्यसभा चुनाव पर क्या संकेत दिया?

अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान राज्यसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर पार्टी के नेताओं और अन्य लोगों से सुझाव ले लिए हैं। उन्होंने संकेत दिया कि राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी स्तर पर चर्चा पूरी हो चुकी है। हालांकि, उम्मीदवारों या आगे की रणनीति को लेकर उन्होंने फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। आपको बता दें कि मौजूदा संख्याबल के आधार पर 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी और 8 सीटों पर बीजेपी आसानी से जीत सकती है।

ये भी पढ़ें: रायबरेली से PDA रथ की होगी शुरुआत, अखिलेश के कदम से सीट बंटवारे की चर्चा तेज

Sunil Gupta

Recent Posts


Warning: Trying to access array offset on false in /home/neludtul4cwu/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/components/loop/loop.php on line 538

Warning: Trying to access array offset on false in /home/neludtul4cwu/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/components/loop/loop.php on line 539

Warning: Trying to access array offset on false in /home/neludtul4cwu/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/components/loop/loop.php on line 540

दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए सरकार का बड़ा प्लान, पार्किंग शुल्क दोगुना और 50% वर्क फ्रॉम होम लागू

Delhi: 1 नवंबर से अधिकृत पार्किंग स्थलों पर शुल्क दोगुना किया जाएगा, ताकि निजी वाहनों…

31 minutes ago

UPI MDR पर SC सख्त, सरकार-RBI से पूछा ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर चार्ज से किसे होगा फायदा?

UPI MDR Supreme Court: केंद्र सरकार की ओर से 15 अक्टूबर से UPI मर्चेंट पेमेंट…

2 hours ago

SIR विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी को जवाब, ‘बार-बार बोलने से झूठ सच नहीं होता’

JP Nadda SIR Controversy: एसआईआर को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी बयानबाजी तेज…

2 hours ago

सूरत में चोरी करने घुसे दो युवक कारखाने में फंसे, खिड़की से लगाई ‘बचाओ-बचाओ’ की गुहार

Surat: सूरत में चोरी करने पहुंचे दो युवकों की योजना उस वक्त उलटी पड़ गई,…

2 hours ago

बैंकॉक में बाढ़ से हाहाकार, कमर तक पानी में चलने को मजबूर लोग; 52 हजार परिवार प्रभावित

Bangkok: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में बाढ़ का संकट लगातार गंभीर बना हुआ है। सोमवार…

3 hours ago