मनोरंजन

अक्षय कुमार ने ‘Real Hero’ के साथ शेयर की तस्वीर, सोनू सूद ने लहराया तिरंगा, देखें तस्वीरें

Independence Day 2025: भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इस खास दिन पर, कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल के ज़रिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मृणाल ठाकुर, विक्रांत मैसी, अनुपम खेर, सोनू सूद और राजकुमार राव सहित कई हस्तियां आजादी का जश्न मनाती हुई नजर आईं।

मृणाल ठाकुर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “हम कहानियाँ साथ लेकर चलते हैं, संघर्षों को याद करते हैं और अपनी कहानियाँ लिखने के लिए जगह का सम्मान करते हैं।

सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘फ़तेह’ के दिनों की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं, जब वे अटारी-वाघा बॉर्डर पर गए थे। तस्वीरों में अभिनेता तिरंगा लिए हुए थे और जवानों के साथ पोज़ देते हुए भी नज़र आ रहे थे। अपनी पोस्ट के कैप्शन में सोनू ने बस इतना लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।”

विक्रांत मैसी ने मनाया आजादी का जश्न

विक्रांत मैसी ने हाल ही में फिल्म 12वीं फेल में अपने अभिनय के लिए बेस्ट अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की एक तस्वीर शेयर की और हिंदी में लिखा, “मेरा भारत, मेरी जान, मेरी शान। स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को शुभकामनाए।”

 

राजकुमार राव ने भी एक भावुक नोट लिखा

राजकुमार राव ने भी एक भावुक नोट लिखा, “सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी और हमारे देश की रक्षा में उनके अटूट साहस, समर्पण और निस्वार्थ बलिदान के लिए हमारे भारतीय सशस्त्र बलों का हार्दिक आभार। जय हिंद।”

अनुपम खेर ने लिखा…

अनुपम खेर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं शेयर कीं और देश में विकास की कामना की। अनुपम खेर ने लिखा, “विश्व भर में रह रहे सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! प्रभु से प्रार्थना है कि हमारा देश हर दिशा में दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की करें। जय हिन्द!

अक्षय कुमार ने भी “असली नायकों” के साथ एक तस्वीर शेयर की

अक्षय कुमार ने भी “असली नायकों” के साथ एक तस्वीर शेयर की और मुंबई के समुद्र तटों की सफ़ाई करने वालों की सराहना की। उन्होंने लिखा, “जब हम अपने पैरों के नीचे की ज़मीन की देखभाल करते हैं, तो आज़ादी ज़्यादा उज्ज्वल लगती है। मैं बीच साइड वॉलीबॉल को एंजॉय कररहा था, जब मेरी मुलाक़ात इन रियल लाइफ के नायकों से हुई जो हमारे समुद्र तटों को साफ़ रख रहे हैं… सभी मुस्कुरा रहे थे, पूरे दिल से।”

निमरत कौर ने फहराया तिरंगा

निमरत कौर ने भी अपनी नानी के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और तिरंगा फहराया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस जश्न की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, “मेरी नानीजी कहती हैं, “इंडिया वर्गा होर कोई देश है ही नहीं!!” 1931 में जन्मी, जिस भारत को उन्होंने जन्म लेते और फलते-फूलते देखा, मैं आज और हमेशा प्रार्थना करती हूँ कि यह दिन-प्रतिदिन और भी मज़बूत होता जाए, गौरव से गौरव की ओर बढ़ता जाए…  मेरे सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं…”

ये भी पढ़े : लाल किले से मोदी का मास्टरस्ट्रोक…GST में बड़ा सुधार और रोजगार योजना का ऐलान क्या विपक्ष की ‘गब्बर सिंह टैक्स’ धार हो जाएगी कमजोर

 

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

59 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago