राजस्थान

कम किराया दीजिए, बस बैठ जाइए…सस्ती सवारी के लालच में ठगते थे महिलाएं, टैक्सी गैंग का भंडाफोड़

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में महिलाओं को सस्ती सवारी का लालच देकर लूटने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपी गुजरात के खेड़ा जिले के रहने वाले हैं और बिना नंबर की टैक्सी लेकर राजस्थान में वारदातें अंजाम देते थे। इनके पास से लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल टैक्सी भी बरामद हुई है।

कम किराया दीजिए, बस बैठ जाइए…"

यह गिरोह महिलाओं को झांसा देने के लिए टैक्सी चालक बनता था। सस्ती सवारी का लालच देकर चालक कहता “जो ठीक लगे, उतना किराया दे देना। भरोसा जीतने के लिए टैक्सी में पहले से दो महिलाएं बैठी होती थीं, जो सवारी से हंसते-बोलते माहौल को सामान्य दिखातीं। लेकिन थोड़ी दूरी तय करने के बाद ही लूट की साजिश शुरू हो जाती थी। 27 अक्टूबर को 65 वर्षीय आशा देवी इस गैंग की शिकार बनीं।

वे महामंदिर चौराहे से भदवासिया जा रही थीं, तभी एक टैक्सी वाले ने सस्ता किराया कहकर उन्हें बैठा लिया। बीच रास्ते में ड्राइवर ने गाड़ी मोड़ी और जब उन्होंने आपत्ति जताई, तो बोला “आप यहीं रुकिए, मैं दो मिनट में आता हूं।” तभी टैक्सी में बैठी महिलाएं और एक युवक आपस में झगड़ने का नाटक करने लगे। मौका पाकर उन्होंने आशा देवी की सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।

कैसे देते थे वारदात को अंजाम

आरोपियों ने खुलासा किया कि वे रामदेवरा यात्रा का बहाना बनाकर टैक्सी पर “बाबा की पताका” लगाते थे ताकि पुलिस उन्हें श्रद्धालु समझे और रोक-टोक न करे। इस चाल से वे राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में घूम-घूमकर वारदातें करते थे। गैंग बिना नंबर की टैक्सी लेकर महिलाओं को सस्ते किराये का लालच देता। टैक्सी में मौजूद महिलाएं उन्हें सहज महसूस करातीं। रास्ते में एक पुरुष साथी टैक्सी में चढ़ता और कटर से चेन काट लेता। फिर ड्राइवर पुलिस चेकिंग का बहाना बनाकर पीड़िता को बीच रास्ते में उतार देता और टैक्सी लेकर फरार हो जाता।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा गैंग

पुलिस ने जांच में खेड़ा निवासी मंसूरी जफर भाई (28), भीमा भाई वादरी (30) और मेहसाणा की गोमती बागरी (50) तथा पारू बागरी (30) को गिरफ्तार किया। दोनों महिला आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि दो पुरुष आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आखिरकार, पुलिस ने सटीक लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर एक आरोपी को पार्क से और तीन को त्रिपोलिया बाजार से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस गैंग से अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है। सस्ती सवारी के लालच से रहें सावधान अब टैक्सी में बैठने से पहले दो बार जरूर सोचिएगा।


ये भी पढ़ें : Canada News : कनाडा में भारतीय उद्योगपति की हत्या, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Shagun Chaurasia

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

8 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

15 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

32 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

34 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

53 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago