लाइफस्टाइल

Alum: फिटकरी ऑयली या ड्राई स्किन के लिए कितनी फायदेमंद? जानें किसे लगानी चाहिए

Alum: फिटकरी (Alum) का इस्तेमाल भारत में प्राचीन समय से होता आ रहा है। यह न केवल एक बेहतरीन प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है बल्कि चेहरे की कई समस्याओं जैसे दाने, मुंहासे, झुर्रियों और टैनिंग को दूर करने में भी सहायक मानी जाती है। लेकिन क्या यह सभी स्किन टाइप्स के लिए फायदेमंद है? आइए जानें कि ऑयली और ड्राई स्किन पर फिटकरी का क्या असर होता है और इसे किन्हें इस्तेमाल करना चाहिए और किन्हें नहीं।

ऑयली स्किन पर फिटकरी के फायदे

ऑयली स्किन वाले लोगों को अक्सर पिंपल्स, खुले पोर्स और चिपचिपेपन की समस्या होती है। फिटकरी इनमें काफी मदद करती हैं। त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटाकर स्किन को मैट फिनिश देती है। एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण यह मुंहासों को कम करने में मदद करती है। ऑयली स्किन में अक्सर पोर्स बड़े हो जाते हैं, जिसे फिटकरी टाइट करती है। कैसे लगाएं- एक छोटा टुकड़ा पानी में भिगोकर हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें। फिर सादा पानी से धो लें।

ड्राई स्किन पर फिटकरी का असर

ड्राई स्किन में नमी की कमी होती है, और ऐसे में फिटकरी का इस्तेमाल सावधानी से करना जरूरी है इसे लगाने से त्वचा और ज्यादा ड्राई कर सकती है। अधिक सेंसिटिव ड्राई स्किन पर फिटकरी लगाने से जलन या रैशेस हो सकते हैं।
ड्राई स्किन वालों को सलाह- अगर आप फिटकरी का उपयोग करना चाहते हैं, तो उसके बाद तुरंत मॉइश्चराइज़र जरूर लगाएं।

किन्हें नहीं लगानी चाहिए फिटकरी?

  • बहुत ज्यादा सेंसेटिव स्किन वाले लोग।
  • एक्जिमा, सोरायसिस जैसी स्किन कंडीशन से पीड़ित व्यक्ति।
  • जिनकी स्किन में कट या घाव हो।

फिटकरी के क्या फायदा हैं

  • शेविंग के बाद एंटीसेप्टिक के तौर पर काम करता हैं।
  • झुर्रियों को कम करने के लिए मदद करता हैं।
  • टैनिंग हटाने में मददगार हैं।
  • पसीने की बदबू दूर करने में सहायक हैं।

ये भी पढ़े: इंटेलिजेंस ब्यूरो सुरक्षा सहायक/एग्जीक्यूटिव के रजिस्ट्रेशन शुरु, जानिए कितने पदों की भर्ती होगी

फिटकरी ऑयली स्किन वालों के लिए एक प्राकृतिक वरदान है, लेकिन ड्राई स्किन वालों को इसका उपयोग बहुत सावधानी से करना चाहिए। किसी भी घरेलू उपाय की तरह, फिटकरी का इस्तेमाल करते समय पैच टेस्ट करना जरूरी है, ताकि किसी एलर्जी या रिएक्शन से बचा जा सकें।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

9 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

10 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago