राजस्थान

अलवर पुलिस ने पकड़ा अवैध धर्मांतरण का रैकेट, पैन ड्राइव और सामग्री मिली

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले में मामला सामने आया। इसमें गरीब हिंदू महिलाएं और पुरुष शामिल थे। उन्हें पैसों का प्रलोभन और डर दिखाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने इस मामले की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की। बड़ौदामेव थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जांच में खुला खेल

अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि मौके पर जांच में पता चला कि हिन्दू धर्म के खिलाफ गलत बातें सिखाई जा रही थीं। पुलिस ने वहां से पैन ड्राइव और धर्म प्रचार प्रसार सामग्री भी बरामद की, जो इस अवैध धर्मांतरण की पुष्टि करती है। इस मामले में थाना बड़ौदामेव पर धारा 196(2), 299 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और ठिकाना

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  • प्रशान्त, पुत्र कैलाश चन्द जाटव, निवासी बहाला, थाना एमआईए, जिला अलवर
  • रोहित, पुत्र वीर उर्फ गुड्डू जाटव, निवासी पेगम्बरपुर, थाना कांठ, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
  • रामनारायण, पुत्र भौरेलाल बैरवा, निवासी भड़कोल, थाना मालाखेडा, जिला अलवर
  • महेश, पुत्र छोटेलाल मेघवाल, निवासी मोहब्बतपुर, थाना मालाखेडा, जिला अलवर
  • केशव बेदादा, पुत्र मोहनलाल बैरवा, निवासी डी-40 सुमन एन्कलेव, जगतपुरा, जयपुर
  • पुलिस ने उनके कब्जे से पैन ड्राइव और धर्म प्रचार प्रसार सामग्री भी बरामद की है।

पहले भी आए ऐसे मामले

बड़ौदा मेव थाना प्रभारी विजय पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।
इसी तरह का मामला एक माह पहले उद्योग नगर थाना क्षेत्र, गोलेटा में सामने आया था, जहां गरीब परिवारों के बच्चों को धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। उस मामले में पुलिस ने फंडिंग और अन्य अहम जानकारियों का खुलासा किया था।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

10 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

12 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago