donald trump
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच में जल्द ही बहुत बड़ी ट्रेड डील होने वाली है। इस बात के संकेत खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए हैं। ट्रंप ने ये बातें व्हाइट हाउस में आयोजित “बिग ब्यूटीफुल बिल” इवेंट के दौरान कही।
ट्रंप ने मीडिया को बताया कि अमेरिका ने हाल ही में चीन के साथ (व्यापार समझौते) पर हस्ताक्षर किए हैं। हम हर किसी के साथ सौदे नहीं करने जा रहे हैं लेकिन हम कुछ बेहतरीन सौदे कर रहे हैं। हम एक सौदा करने जा रहे हैं, भारत के साथ जो एक बहुत बड़ा सौदा होगा। हम भारत को खोलने जा रहे हैं। आइये जानते हैं ट्रंप ने और क्या-क्या कहा है?
ट्रंप ने कहा कि हर कोई हमसे डील करना चाहता है। हमने कल ही चीन के साथ एक डील साइन की है। हमारे पास कुछ शानदार डील्स हैं। अब भारत के साथ भी एक डील होने वाली है जो कि बहुत बड़ी है। हम हर किसी के साथ डील नहीं करेंगे। हमारा लक्ष्य द्विपक्षीय व्यापार को 190 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर तक करना है। इसके लिए हमने 2030 तक का लक्ष्य रखा है।
हालांकि, ट्रंप ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि वे चीन के साथ क्या डील करने जा रहे हैं। यह डील किस बारे में है? बाद में व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि यह डील चीन से अमेरिका तक दुर्लभ मृदा की आपूर्ति में तेजी लाने पर केंद्रित है।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…