Pakistan Drone India Border:
Pakistan Drone India Border: जहां एक ओर पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा हुआ था, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकत से सीमा पर तनाव बढ़ाने की कोशिश की। 1 जनवरी की सुबह जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।
जानकारी के मुताबिक, यह ड्रोन पुंछ के खाड़ी करमाड़ा इलाके में भारतीय सीमा में घुस आया था। बताया जा रहा है कि ड्रोन करीब पांच मिनट से ज्यादा समय तक भारतीय क्षेत्र के अंदर मंडराता रहा। जैसे ही ड्रोन की मौजूदगी का पता चला, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूरे इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन के मूवमेंट और उसके उड़ान मार्ग (फ्लाइट ट्रैक) की गहन जांच कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ड्रोन का मकसद सिर्फ रेकी (जासूसी) था या इसके जरिए किसी तरह की संदिग्ध सामग्री गिराने की योजना थी। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर केंद्र शासित प्रदेश के कुछ हिस्सों में VPN के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। प्रशासन ने आशंका जताई थी कि VPN के जरिए देश विरोधी गतिविधियों और अशांति को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस पाबंदी के बाद LoC के पास ड्रोन की यह दूसरी घटना मानी जा रही है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है।
पिछले 24 घंटों के भीतर यह ड्रोन की दूसरी घटना है। इससे पहले सांबा जिले के फूलपुर इलाके में भी एक संदिग्ध ड्रोन देखा गया था। उस दौरान भी ड्रोन कुछ समय तक भारतीय सीमा के भीतर रहा और फिर वापस चला गया। हालांकि उस मामले में सर्च के बावजूद कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, मई 2025 में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाएं सामने आई थीं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। उस दौरान पाकिस्तान ने कई बार भारतीय सीमा में ड्रोन भेजने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी ड्रोन को मार गिराया था।
ये भी पढ़ें: नया साल, नई मार! 1 जनवरी 2026 से बदल गए नियम, गैस से लेकर गाड़ी तक, हर जेब पर सीधा असर
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…