Amit Shah Rahul Gandhi Vote Theft: वोट चोरी के आरोपों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। शाह ने कहा कि राहुल गांधी चाहे जितने आरोप लगा लें, उनकी दाल नहीं गलने वाली और अगले 30 साल तक कांग्रेस की सत्ता में वापसी का नंबर नहीं आएगा। यमुना सफाई से जुड़ी 8,941 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत के दौरान शाह ने विपक्ष पर भी हमला बोला।
अमित शाह ने कांग्रेस की चुनावी स्थिति पर सवाल उठाते हुए गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन राज्यों में लंबे समय से सत्ता से बाहर है। शाह ने सवाल किया कि अगर पार्टी की हार के लिए चुनाव आयोग और ईवीएम जिम्मेदार हैं, तो अलग-अलग राज्यों में उसकी खराब चुनावी स्थिति की वजह क्या है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह समस्या नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले से ही चली आ रही है।
अमित शाह ने आरोप लगाया कि चुनाव में हार के बाद कांग्रेस कभी ईवीएम, कभी मतदाता सूची तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाने लगती है। उन्होंने राहुल गांधी और उनके साथियों पर घुसपैठियों के वोट बचाने के लिए ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि भाजपा जनता के समर्थन से चुनाव जीतती है और कांग्रेस को हर हार के लिए ईवीएम या चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराने के बजाय अपनी चुनावी स्थिति पर विचार करना चाहिए।
अमित शाह ने दावा किया कि कांग्रेस की मौजूदा राजनीति के चलते अगले 30 साल तक उसकी सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक जनता के बीच रहकर काम करते हैं। शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह देश में रहकर लोगों के बीच काम करते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘पंजाब सरकार को बदनाम करने की साजिश’, अमित शाह के आरोपों पर भगवंत मान का पलटवार
Europe Youth Protest: यूरोप के कई देशों में युवाओं के प्रदर्शन और जनता के बढ़ते…
Jabalpur Durga Visarjan Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान देर…
Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैंस को बड़ा झटका लगा है।…
Uttrakhand: उत्तराखंड और हिमालयी क्षेत्रों में बड़े भूकंप की आशंका को लेकर एक नई वैज्ञानिक…
Megan Schutt Two Match Ban: ऑस्ट्रेलिया की स्टार तेज गेंदबाज मेगन शट्ट को डॉक्टर की…
Hyderabad: हैदराबाद में शादी के लिए पैसों का इंतजाम करने के चक्कर में एक युवक…