दुनिया

भारतीय होने पर गर्व करो…दुबई में बैठे भारतीय युवक ने बयां किया दर्द, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

US Israel military strike: अमेरिका और इजराइल ने हाल ही में ईरान पर संयुक्त सैन्य हमला किया। इस हमले के दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत का दावा किया जा रहा है। इस खबर ने वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी और क्षेत्रीय तनाव को बढ़ा दिया है। ईरान ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की। ईरानी बलों ने खाड़ी देशों जैसे बहरीन, जॉर्डन और सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की श्रृंखला शुरू की। इस जवाबी हमले ने इन देशों में रह रहे विदेशी नागरिकों में डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया।

खाड़ी देशों में आम नागरिकों की चिंता

जैसे ही ईरान की जवाबी कार्रवाई की खबर आई, वहां रहने वाले विदेशी नागरिक, विशेषकर भारतीय, दहशत में आ गए। लोग अपने परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए। बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर अस्थिरता महसूस की गई, और सुरक्षा उपायों को कड़ा किया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक भारतीय युवक अपने भावनात्मक दर्द को व्यक्त करता दिख रहा है। वह वीडियो में रोते हुए कहता है कि भारतीय होने का मतलब इस समय खास अनुभव करना है। युवक ने कहा कि सुबह अमेरिका के राष्ट्रपति ने घोषणा की कि यूएस सेना ने ईरान पर हमला किया है।

युवक की व्यथा

वायरल वीडियो में भारतीय युवक अपना दर्द जाहिर करते हुए कहता है कि भारतीय होना क्या होता है, आप इस वक्त महसूस कर सकते हैं। आज सुबह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोलते हैं कि यूएस सेना ने ईरान पर हमला किया है। ईरान बनाम इजराइल शुरू से ही चल रहा है। उसने आगे कहा कि ईरान ने दुबई पर हमला कर दिया, जिसे सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है। इसके अलावा सऊदी अरब पर भी हमला कर दिया है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण युद्ध चल रहा है। रूस-यूक्रेन तो चल ही रहा है। अब आप सोचो एक भारतीय होना क्या होता है। आप घर से बाहर जाइए, लोग गोलगप्पे खाते हुए दिखाई देंगे। ये पीसफुल लाइफ ऐसे फ्री में नहीं मिलती। जो लोग वहां पर हैं, भारतीय होने पर गर्व कीजिए। ये बातें युवक ने रोते हुए कहीं।

वैश्विक तनाव और भारतीय दृष्टिकोण

इस वीडियो में युवक ने यह महसूस कराया कि वैश्विक संघर्ष और युद्ध का असर केवल लड़ाई लड़ रहे देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम लोगों की मानसिक स्थिति और जीवनशैली पर भी गहरा प्रभाव डालता है। उसका रोते हुए बयान दर्शाता है कि युद्ध और हिंसा के बीच भारतीय नागरिकों के लिए अपने देश में शांति का मूल्य कितना बड़ा है।

Yas Pal

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

31 minutes ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

59 minutes ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

1 hour ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

2 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

3 hours ago