Top News

‘मुझे आंध्र का बेटा ही समझिए ‘, अनंत अंबानी ने किया 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान

Anant Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि इस निवेश के तहत राज्य में संपीड़ित बायोगैस (CBG) प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना से 3 लाख से अधिक नौकरियां पैदा होने और राज्य के लिए 60 हजार करोड़ रुपये का राजस्व जनरेट होने की उम्मीद है। इस मौके पर अनंत अंबानी ने आंध्र प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा, "आज मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि आप मुझे आंध्र का बेटा समझें और बताएं कि मैं आपके खूबसूरत राज्य के लिए क्या योगदान दे सकता हूं।" उन्होंने रिलायंस पर भरोसा जताने और इस ऐतिहासिक काम में राज्य सरकार के साथ साझेदारी का अवसर देने के लिए आभार भी व्यक्त किया।

किसानों की जिंदगी बेहतर बनाने पर जोर

अनंत अंबानी ने कहा कि यह पहल केवल परियोजनाओं की नींव रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य ग्रामीण कारोबार को मजबूत करना, ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाना और एक अधिक टिकाऊ भारत की नींव रखना है। उन्होंने कहा कि इस पहल का सबसे अहम मकसद किसान भाई-बहनों के जीवन को बेहतर बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रिलायंस नए संस्थान को समर्थन देने के लिए सरकार और किसानों के साथ मिलकर काम करेगी। उनके मुताबिक, यह पहल किसानों की समृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएगी।

40 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हॉर्टिकल्चर हब

अनंत अंबानी ने मदनपल्ले में रायलसीमा हॉर्टिकल्चर हब और इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर फाउंडेशन के अवसर पर निवेश की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 40 हजार करोड़ रुपये की लागत वाला रायलसीमा हॉर्टिकल्चर हब भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर (ISA) को तकनीक और किसानों की समृद्धि पर केंद्रित एक नए संस्थान के रूप में बताया। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 25 साल पहले नायडू हैदराबाद में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस लेकर आए थे और अब वह भारतीय किसानों के लिए इसी तरह का संस्थान बना रहे हैं।

किसानों को अपने खेत का CEO बनाने की पहल

अनंत अंबानी ने कहा कि भारत ने दुनिया को कई CEO दिए हैं, लेकिन अब इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर भारतीय किसानों को अपने खेत का CEO बनाने की दिशा में काम करेगा। उन्होंने इस संस्थान को किसानों को तकनीक से जोड़ने और उनकी समृद्धि पर ध्यान केंद्रित करने वाली पहल बताया। इस कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: मनोज तिवारी निभाएंगे केवट का किरदार, एआई और डिजिटल इफेक्ट्स से सजेगी लालकिले की रामलीला

Lavanya Dayal

Share
Published by
Lavanya Dayal

Recent Posts

प्रयागराज-मुंबई रूट पर यात्री के साथ बर्बरता, बैग छीनने का विरोध किया तो ट्रेन से नीचे फेंका

Shipra Express Passenger Assault: प्रयागराज-मुंबई रूट पर चलने वाली शिप्रा एक्सप्रेस में यात्री के साथ…

45 minutes ago

‘उसमें कोई अंदरूनी ताकत थी’, बेटे की बहादुरी पर बोले कैप्टन स्मित मच्छर के पिता

Captain Smit Machhar: कॉकपिट में हुए जानलेवा हमले के बाद पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की…

1 hour ago

50 रुपये की रिश्वत लेते कैमरे में कैद पुलिसकर्मी, डायल 112 के 2 जवान समेत 3 पर FIR

Katihar Police Bribery Case: बिहार के कटिहार में पशु लदे पिकअप से कथित अवैध वसूली…

1 hour ago

इमरान मसूद को मिल सकती है यूपी कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी, तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की चर्चा

Imran Masood Working President: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के…

3 hours ago

मनोज तिवारी निभाएंगे केवट का किरदार, एआई और डिजिटल इफेक्ट्स से सजेगी लालकिले की रामलीला

Manoj Tiwari Kevat Role: दिल्ली के लालकिला मैदान में होने वाली विश्व प्रसिद्ध लव कुश…

3 hours ago

प्रेमानंद के आश्रम में 3 महीने से था लापता अनुज, परिवार को नहीं दी गई जानकारी; अब सामने आया मामला

Premanand Ashram Missing Anuj: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम की कार्यप्रणाली एक बार फिर…

3 hours ago