Saturday, Oct 17

होम = Breaking = ‘नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर करवाए’, अनंत सिंह के बयान से बिहार में सियासी बवाल, फिर लिया यू-टर्न

‘नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर करवाए’, अनंत सिंह के बयान से बिहार में सियासी बवाल, फिर लिया यू-टर्न

Anant Singh Nitish Kumar Murder Controversy: बिहार में जेडीयू विधायक अनंत कुमार सिंह के एक बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मदद के लिए उन्होंने नौ लोगों की हत्याएं करवाई थीं। हालांकि, विवाद बढ़ने पर उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया।

नीरज कुमार की उम्मीदवारी से नाराज अनंत सिंह

विधान परिषद चुनाव में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी नीरज कुमार को टिकट मिलने से नाराज अनंत सिंह ने कहा, 'नीतीश कुमार से मेरा पुराना रिश्ता है। उनकी मदद के लिए नौ लोगों की हत्याएं करवाईं। संघर्ष के दिनों में उनका साथ दिया।' उन्होंने नीरज कुमार पर पहले उनका विरोध करने का आरोप लगाते हुए उनकी उम्मीदवारी पर सवाल उठाए।

आरजेडी का हमला, जेडीयू ने किया किनारा

आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने इसे नौ हत्याओं की स्वीकारोक्ति बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, वैशाली और मोकामा के आपराधिक गिरोहों के सहारे सत्ता मजबूत की। उन्होंने कहा कि दबाव में बयान बदलने से आरोपों की गंभीरता खत्म नहीं होती।

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बयान को गंभीरता से लेने योग्य नहीं बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक रिकॉर्ड बेदाग है और अपराधियों या हिंसा से उनका कोई संबंध नहीं रहा।

अनंत सिंह ने बदला बयान

बाद में अनंत सिंह ने सफाई दी कि लालू यादव सरकार के दौरान उनके नौ सहयोगियों की हत्या हुई थी और उन्हें भी गोली मारी गई थी। उनका आरोप था कि नीतीश कुमार का समर्थन करने के कारण लालू यादव ने उनके साथियों की हत्या करवाई। उन्होंने कहा कि उनकी बात गलत समझी गई। उन्होंने अपने पिता की हार्ट अटैक से मौत का भी जिक्र किया। चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।

ये भी पढ़े: गुरुग्राम में 15 साल की नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, इंस्टाग्राम पर दोस्त बने युवक पर दुष्कर्म का आरोप

बंगाल