Anant Singh JDU Candidate Controversy: बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर सियासी हलचल तेज होती दिख रही है। पार्टी विधायक अनंत सिंह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। खास बात यह है कि अनुज सिंह के लिए प्रचार करते हुए अनंत सिंह अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं। इससे पार्टी के भीतर सियासी समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
अनंत सिंह ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में साफ किया कि उनकी लड़ाई पार्टी से नहीं, बल्कि नीरज कुमार से है। उन्होंने कहा कि उन्हें इन सब चीजों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन इतना जरूर पता है कि उनका मुकाबला नीरज कुमार से है। अनंत सिंह ने दो टूक कहा कि उन्हें जनता दल यूनाइटेड से कोई परेशानी नहीं है। हालांकि, उन्होंने नीरज कुमार को हराने का दावा भी किया।
अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें घमंडी बताया। उन्होंने कहा, “मैं जनता और भगवान से मांग करता हूं कि इस घमंडी आदमी को हराएं।” जब उनसे पूछा गया कि जेडीयू उम्मीदवार अस्पताल में भर्ती हैं, तो अनंत सिंह ने इस दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि नीरज कुमार सिर्फ जांच कराने अस्पताल जाते हैं और दो घंटे बाद ही वोट मांगने निकल पड़ते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर करवाए’, अनंत सिंह के बयान से बिहार में सियासी बवाल, फिर लिया यू-टर्न
Dussehra 2026: दशहरे पर रावण दहन के बाद आपने कई जगह लोगों को पुतले की…
Russia Ukraine Energy Infrastructure Attack: यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि रूस ने रात और…
Amit Shah: पंजाब में नशे के मुद्दे पर सियासी घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय…
Homemade Neem Face Wash: चेहरे को साफ और स्वस्थ रखने के लिए नियमित सफाई जरूरी…
Tiger Shroff Firing Case: मुंबई में रविवार रात अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई…
Gujarat Murder Case: गुजरात के महीसागर जिले में पति की हत्या का एक सनसनीखेज मामला…