Angara Airlines plane missing
Angara Airlines plane missing : रूस से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जहां अंगारा एयरलाइंस का एक यात्री विमान के अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही प्लेन रडार से गायब हो गया है। जानकारी के मुताबिक, इस विमान में 50 यात्री सवार थे, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही मॉस्को में खलबली मच गई है।
जानकारी के मुताबिक, प्लेन ने इरकुत्स्क शहर से उड़ान भरी थी और उसे याकूत्स्क पहुंचना था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से उसका संपर्क टूट गया। कई प्रयासों के बावजूद विमान से संपर्क नहीं हो पाया है, जिससे हादसे की आशंका गहराती जा रही है। इसके बारे में पता लगते ही हर तरफ अफरा-तफरी मच गई है।
रूसी आपातकालीन मंत्रालय ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल लापता विमान की खोज के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन तैनात किए गए हैं। मौसम की खराबी और इलाके की दुर्घटना के चलते खोज अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। सरकारी अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है या आपात लैंडिंग की गई है। पूरे देश की निगाहें रेस्क्यू ऑपरेशन पर अटकी हुई हैं। यात्रियों के परिजनों को एयरपोर्ट पर इकट्ठा किया गया है और उन्हें लगातार जानकारी दी जा रही है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…