Animal Bites First Aid
Animal Bites First Aid : पिछले कुछ समय से आप पालतू या आवारा कुत्तों के काटने की खबरें काफी सुन रहे होंगे जो बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक को शिकार बना रहे हैं। कई मामलों में तो लोगों की जान भी चली गई। जानवरों के काटने की यह आदत न सिर्फ चोट पहुंचाती है, बल्कि गंभीर संक्रमण और मनोवैज्ञानिक असर भी छोड़ सकती है। कुछ जानवर और पक्षी भी हैं जो रोज हमारे आसपास ही रहते है। जैसे बिल्ली, बंदर, चूहा, छिपकली या पशु गौ, भैंस, ऊँट आदि इनसे कटने पर शुरुआती क्षति के साथ संक्रमण, मनोवैज्ञानिक प्रभाव और गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं। ऐसे में जानना जरूरी है कि तुरंत क्या कदम उठाएं और सुरक्षित कैसे रहें।
1. घाव को साबुन और पानी से कम से कम 15 मिनट तक ढंग से धोएं। यह सबसे प्रभावी तरीका है संक्रमण का खतरा कम करने का।
2. यदि खून बह रहा हो तो साफ कपड़े से दबाव डालें
खून थमे तक हल्का दबाव बनाए रखें। प्रभावित अंग को ऊंचा रखकर सिकुड़ाव (swelling) को भी कम किया जा सकता है।
3. एंटीसेप्टिक (जैसे डेटॉल) या एंटीबायोटिक क्रीम लगाएं। बैक्टीरिया से बचाव के लिए यह आवश्यक है। बाद में स्वच्छ पट्टी बांध दें।
4. विशेष जानवरों के काटने पर अतिरिक्त सावधानी बंदर — संभवतः रेबीज़ और बैक्टीरिया संक्रमण का खतरा होने के कारण डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
चूहा — बुखार, उल्टी, सिर दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। घाव साफ करके डॉक्टर से सलाह लें।
छिपकली — घाव पर साफ पानी से धोएं, एंटीसेप्टिक लगाएं, सूजन या दर्द हो तो पट्टी करके ठंडा सेक लगाएँ।
ये भी पढ़े :कम करना है वजन? नाश्ते में शामिल करें ये 7 Protein Recipe वेज रेसिपी, स्वाद और सेहत का डबल फायदा
किसी भी काटने की घटना को पशु नियंत्रण या स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को रिपोर्ट करें खासकर जब कटने वाला जानवर आवारा हो। यदि टिटनेस टीकाकरण पूरा न हो, तो प्राथमिक उपचार के साथ टीका लगवाएं यह संक्रमण से बचने में मदद करता है।
जानवरों या पक्षियों द्वारा काटने या खरोंच लगने पर तुरंत बचावात्मक कदम (जैसे घाव धोना, दबाव डालना, एंटीबायोटिक लगाना) उठाना बहुत ज़रूरी है। संदेह की स्थिति जैसे रेबीज़ या संक्रमण में बिना देरी चिकित्सा सहायता प्राप्त करना महत्वपूर्ण होता है। समय पर सावधानी और सही इलाज कई स्वस्थ और जटिलताओं से बचने वाले परिणाम ला सकते हैं।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…