Anmol Bishnoi Salman Khan firing case: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने 2024 में एक्टर सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग मामले में सरेंडर करने की इच्छा जताई है। आरोपी बिश्नोई ने इसके लिए विशेष मकोका (MCOCA) अदालत में याचिका भी दायर की है। उसने याचिका में कहा है कि वह निष्पक्ष सुनवाई और न्यायिक प्रक्रिया में शामिल होने के लिए स्वेच्छा से कोर्ट के सामने पेश होना चाहता है।
अनमोल बिश्नोई, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है। उसे पिछले वर्ष नवंबर में अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित (डिपोर्ट) किया गया था, जिसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह कई चर्चित मामलों में वांछित आरोपी है और फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।
अपनी याचिका में अनमोल ने कहा कि वह पहले से ही एक अन्य मामले में कानून की हिरासत में है, इसलिए अदालत के आदेश के बिना वह व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हो सकता। उसने कोर्ट से तिहाड़ जेल के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करने का अनुरोध किया है ताकि उसे अदालत में पेश किया जा सके या आवश्यक होने पर वर्चुअल अथवा प्रत्यक्ष रिमांड की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
याचिका में कहा गया है कि उसके सरेंडर से अभियोजन पक्ष को कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि मुकदमे की सुनवाई तेज होगी और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग भी नहीं होगा। आवेदन के अनुसार, इस मामले की सुनवाई शुरू हो चुकी है और उसकी अनुपस्थिति में अब तक तीन गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। 14 अप्रैल 2024 को मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार विक्की गुप्ता और सागर पाल ने फायरिंग की थी। इस मामले में विक्की गुप्ता, सागर पाल, सोनूकुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं आरोपी अनुजकुमार थापन ने पुलिस हिरासत के दौरान आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई भी वांछित आरोपी है।
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…