America plane crash
America Plane Crash : अमेरिका के उत्तरी एरिजोना में नवाजो नेशन में एक मेडिकल ट्रांसपोर्ट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उड़ान भरते ही विमान में आग लग गई जिससे विमान एक जलते हुए गोले में बदल गया। इस दुखद घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, विमान में सवार लोग चिकित्साकर्मी थे जो एक मरीज को लेने अस्पताल जा रहे थे।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। जांच में विमान के उड़ान रिकॉर्ड, रखरखाव के दस्तावेज, मौसम और पायलट की उड़ान गतिविधियों का विवरण शामिल होगा। CSI एविएशन जांच में सहयोग कर रही है और मृतकों के परिवारों को सूचित कर चुकी है।
नवाजो जनजाति के अध्यक्ष बुउ न्यग्रेन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दुर्घटना के बारे में जानकर उन्हें गहरा सदमा लगा है। उन्होंने कहा, ‘ये वो लोग थे, जिन्होंने दूसरों को बचाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया नुकसान को गहराई से महसूस किया जा रहा है।’ जिला पुलिस कमांडर एम्मेट याजी ने कहा, “वो वहां उतरने की कोशिश कर रहे थे और दुर्भाग्य से कुछ गड़बड़ हो गई।”
बता दें कि, इससे पहले इसी साल जनवरी में, फिलाडेल्फिया में एक चिकित्सा परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना की जांच कर रहे राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने कहा था कि विमान का वॉयस रिकॉर्डर काम नहीं कर रहा था। हाल ही में अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में ओक आइलैंड के पास एक विमना समुद्र में क्रैश हो गया था। हादसा उस वक्त हुआ जब लोग आइलैंड के किनारे सैर रहे थे। हादसा शनिवार, 2 अगस्त 2025 की शाम को हुआ था।
ये भी पढ़े : भारतीय सेना ने अमेरिका को दिखाया आईना, पुरानी क्लिप शेयर कर 2 अरब डॉलर के हथियारों की दिलाई याद
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…