Breaking

ब्राह्मणों पर टिप्पणी मामले में अनुराग कश्यप के खिलाफ सूरत के कोर्ट ने जमानती वारंट किया जारी

Anurag Kashyap: सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी अब फिल्ममेकर और अभिनेता अनुराग कश्यप के लिए कानूनी मुश्किल बन गई है। ब्राह्मण समुदाय को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अदालत में पेश नहीं होने पर सूरत की अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।

समन के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुए अनुराग कश्यप

VHP और बजरंग दल की ओर से पैरवी कर रहे वकील कमलेश रावल के मुताबिक, अदालत ने शुरुआत में अनुराग कश्यप को बयान और सत्यापन के लिए पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। इसके बाद ट्रायल कोर्ट ने उनके खिलाफ कार्यवाही शुरू कर समन जारी किए। कई बार समन भेजने के बाद भी पेश नहीं होने पर अदालत ने मुंबई संस्करण के एक प्रमुख अखबार में सार्वजनिक समन प्रकाशित कराया। इसके बावजूद अनुराग कश्यप अदालत में हाजिर नहीं हुए।

पेश नहीं होने पर बढ़ सकती हैं अनुराग कश्यप की मुश्किलें

जमानती वारंट के तहत अनुराग कश्यप को अदालत में पेश होकर जमानत लेनी होगी। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई हो सकती है और उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। हालांकि, इस मामले में अनुराग कश्यप की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

X पोस्ट को लेकर दर्ज हुआ था मामला

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद का आरोप है कि अनुराग कश्यप ने पिछले साल 16 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए ब्राह्मण समुदाय का अपमान किया था। दरअसल, एक यूजर ने अनुराग के पोस्ट पर आपत्ति जताई थी। इसके जवाब में फिल्ममेकर ने कथित तौर पर लिखा था, ‘ब्राह्मण होने के नाते आपने क्या हासिल किया है?’ इसी टिप्पणी को लेकर हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ शिकायत की थी।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक स्टिंग विवाद गहराया, कांग्रेस-BJP आमने-सामने; वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Sunil Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

6 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

6 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

8 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

9 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

9 hours ago