टेक

नोएडा में खुला Apple का पहला स्टोर, करोड़ों के किराये और शानदार सेटअप के साथ टेक फैंस के लिए बना नया हॉटस्पॉट

Uttar Pradesh First Apple Store: भारत में Apple प्रोडक्ट्स की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। हर साल नई iPhone सीरीज़ की लॉन्चिंग पर लोग स्टोर खुलने से पहले लंबी कतारों में खड़े नजर आते हैं। इसी लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी देश में अपने ऑफलाइन नेटवर्क को लगातार मजबूत कर रही है। अब Apple ने नोएडा में अपना पहला और देश का पाँचवाँ आधिकारिक स्टोर खोल दिया है, जो दिल्ली-NCR के ग्राहकों के लिए बड़ा आकर्षण बन गया है।

नोएडा Apple Store कहां खुला

Apple का नया स्टोर नोएडा सेक्टर-18 स्थित DLF Mall of India में खोला गया है। स्टोर का यूनिट नंबर D123-D128 है। दिल्ली-NCR में यह दूसरा Apple Store है, जिसका लाभ नोएडा ही नहीं बल्कि गाजियाबाद और आसपास के शहरों के ग्राहकों को भी मिलेगा।

स्टोर में क्या मिलेगा खास?

नोएडा स्टोर में ग्राहकों को वही प्रीमियम अनुभव मिलेगा जो दुनिया के बड़े शहरों के Apple Stores में मिलता है, जिसमें शामिल है-

• लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज़ के लिए हैंड्स-ऑन ट्रायल
• क्रिएटिव सेशन
• ट्रेनड स्पेशलिस्ट से एक्सपर्ट सपोर्ट

स्टोर टाइमिंग

नोएडा Apple Store रोजाना सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। यही समय दिल्ली साकेत और मुंबई (BKC) स्टोर्स का भी है।

किराये पर चौंकाने वाला खुलासा

CRE मैट्रिक्स के दस्तावेज़ों के अनुसार, Apple इस स्टोर के लिए मासिक 45.3 लाख रुपये, सालाना 5.4 करोड़ रुपये और 11 साल में करीब 64.9 करोड़ रुपये का किराया देगा। कंपनी ने कुल 8240.78 sqft का रिटेल स्पेस लीज पर लिया है। प्रति sqft किराया 263.15 रुपये प्रति माह तय हुआ है, जिसमें 1 साल का रेंट फ्री पीरियड शामिल है। हर 3 साल में किराये में 15% बढ़ोतरी भी होगी।

भारत में Apple Stores की सूची

• Apple Store Noida (नया)
• Apple Store Saket (दिल्ली)
• Apple Store BKC (मुंबई)
• Apple Store Bengaluru
• Apple Store Pune

नोएडा में Apple Store खुलने से अब टेक लवर्स के लिए एक और प्रीमियम डेस्टिनेशन तैयार हो गया है।

ये भी पढ़े: नशीले सिरप का काला कारोबार बेनकाब, STF ने पकड़े रैकेट के दो मोस्ट वांटेड

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago