Meta Platforms Down: मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम को सोमवार (21 सितंबर) सुबह इस्तेमाल करने में कई यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। अमेरिका में रविवार को दोनों प्लेटफॉर्म के डाउन होने की खबरें आने के बाद भारत समेत दूसरे देशों से भी यूजर्स ने समस्याओं की शिकायत की। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर शिकायतों में तेजी से इजाफा देखा गया।
यूजर्स की शिकायतों के मुताबिक, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अलग-अलग तरह की समस्याएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों को वेबसाइट खोलने में परेशानी हुई, तो कुछ यूजर्स ने ऐप और लॉगिन से जुड़ी दिक्कतों की जानकारी दी। बता दें कि लाखों लोग रोजाना इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते हैं। अचानक आई इस परेशानी से यूजर्स यह समझने की कोशिश करने लगे कि समस्या सिर्फ उनके फोन या इंटरनेट कनेक्शन में है या फिर पूरी सर्विस प्रभावित हुई है।
डाउनडिटेक्टर पर आने वाली रिपोर्ट से पता चलता है कि एक ही समय में बड़ी संख्या में यूजर्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम सर्विस को लेकर समस्या दर्ज की। हालांकि, इन आंकड़ों को प्रभावित यूजर्स की वास्तविक संख्या नहीं माना जा सकता, क्योंकि डाउनडिटेक्टर का डेटा यूजर्स की ओर से भेजी गई रिपोर्ट पर आधारित होता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में रविवार रात 9:11 बजे तक फेसबुक से जुड़ी 17,000 से ज्यादा और इंस्टाग्राम की 5,000 से अधिक आउटेज रिपोर्ट दर्ज हुईं। इसके बाद भारत समेत कई देशों में भी यूजर्स ने समस्याएं बताईं। सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई कि मेटा के प्लेटफॉर्म पर कोई बड़ा तकनीकी गड़बड़ तो नहीं। हालांकि असर हर जगह और हर यूजर पर एक जैसा नहीं रहा । किसी के लिए वेबसाइट चल रही थी, तो किसी को ऐप या लॉगिन में दिक्कत आ रही थी।
मेटा की ओर से इस आउटेज का अभी तक कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। रॉयटर्स के मुताबिक, कंपनी ने कमेंट के अनुरोध का जवाब भी नहीं दिया। ऐसे में फिलहाल यह साफ नहीं है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यूजर्स को किस तकनीकी वजह से परेशानी हुई। सर्वर, नेटवर्क या किसी अन्य सिस्टम से जुड़ी समस्या की पुष्टि भी कंपनी की तरफ से नहीं की गई है।
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…
Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…
Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…
Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चलती स्लीपर बस…
Aaditya Thackeray: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की…
Sahil Wakode CCTV: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या के मामले में परीक्षा…