दिल्ली/NCR

DUSU चुनाव पर आया अखिलेश का रिएक्शन, कहा- BJP ने घपला कर चुनाव में जीत दर्ज की

DUSU Election 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में बीजेपी समर्थित छात्र इकाई एबीवीपी की जीत को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादवा का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी का विरोध इस कदर था कि छात्रसंघ के चुनाव में बीजेपी को घपला करना पड़ा। आपको बता दें कि छात्रसंघ के 3 पदों पर एबीवीपी का कब्जा जबकि एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीता है।

अखिलेश सोशल मीडिया पर बीजेपी पर लगाया आरोप

सपा मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म x पर लिखा "जेन ज़ी ने दिखा दिया है कि बीजेपी का विरोध इस हद तक था कि उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ का चुनाव भी घपले से जीतना पड़ा।" "जब निर्दलियों से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हार गई हो, तो उसकी हालत युवाओं के बीच कितनी जर्जर है ये कहने की ज़रूरत नहीं है। दरअसल, बीजेपी सारे पद हारी है. बीजेपी समर्थित प्रत्याशी झूठे सर्टिफ़िकेट से जीते हैं, सच्ची मतगणना से नहीं।"

अखिलेश ने विपक्ष के प्रत्याशियों को बधाई दी

सपा सांसद अखिलेश ने छात्रसंघ चुनाव के परिणाम पर बीजेपी की आलोचना के अलावा विपक्ष के प्रत्याशियों की तारीफ भी की है। उन्होंने आगे लिखा, "बीजेपी के ऊपर अपनी नैतिक जीत अर्जित करने वाले विपक्ष के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। इसी अन्याय और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ हम सबको एकजुट होना होगा तभी बदलाव आएगा।"

बीजेपी प्रवक्ता सिद्धार्थ ने राहुल पर साधा था निशाना

बीजेपी प्रवक्ता सिद्धार्थ यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के मिजाज ने राहुल गांधी की निगेटिव राजनीति को पूरी तरह रिजेक्ट कर दिया है। उन्होंने इसे राहुल गांधी की राजनीति और प्रोपेगेंडा को कैंसिल करने वाला जनादेश बताया। यादव ने कहा कि यह एक लिटमस टेस्ट की तरह था, जिसमें राहुल गांधी फेल हो गए हैं।

डुसू चुनाव में ABVP की जीत

दिल्ली विश्वविद्याल के छात्रसंघ के 4 पदों पर हुए चुनाव में एबीवीपी का शानदार प्रदर्शन रहा। तीन प्रमुख सीटों पर एबीवीपी और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर यश डबास, रिया छावड़ी सचिव, लक्ष्यराज चौधरी संयुक्त सचिव और उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन विजयी रहे।

Sunil Gupta

View Comments

Recent Posts

एशियन गेम्स: भारत की शानदार शुरुआत, बैक टू बैक दो मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 minutes ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

33 minutes ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

59 minutes ago

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, जान बचाने को कूदे यात्री; हादसे में 9 की मौत

Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चलती स्लीपर बस…

1 hour ago

‘न माफी मांगूंगा, न पोस्ट हटाऊंगा’, दिशा सालियान के पिता के नोटिस पर आदित्य ठाकरे का जवाब

Aaditya Thackeray: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की…

12 hours ago

मोबाइल देख पेपर दे रहा था साहिल, तभी पहुंचे प्रोफेसर; IIT बॉम्बे का CCTV आया सामने

Sahil Wakode CCTV: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या के मामले में परीक्षा…

12 hours ago