क्रिकेट

बुमराह के बाद अर्शदीप सिंह ने किया बड़ा कारनामा, 100 टी-20I खेलने वाले दूसरे भारतीय पेसर बने

Arshdeep Singh 100 T20I Matches: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले भारत के दूसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले जसप्रीत बुमराह ही इस मुकाम तक पहुंचे थे। अर्शदीप भारत के लिए 100 टी-20I खेलने वाले सातवें खिलाड़ी भी बन गए हैं।

रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा टी-20I खेलने का रिकॉर्ड

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने 159 मुकाबले खेले हैं। हार्दिक पांड्या 138 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली ने 125 मैच खेले थे। अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव 113-113 मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के नाम अब 100-100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच दर्ज हैं।

145 विकेट ले चुके हैं अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह ने 2022 में अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। अब तक 100 मैचों में वह करीब 21 की औसत से 145 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने दो बार 4 विकेट और एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/51 का रहा है। अर्शदीप ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा 25 विकेट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लिए हैं।

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026: प्रवीण कुमार ने हाई जंप में जीता गोल्ड, तोड़ा पैरा गेम्स का रिकॉर्ड

Sunil Gupta

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का पलटवार, राहुल गांधी से बोले- 30 साल तक इंतजार करो

Amit Shah Rahul Gandhi Vote Theft: वोट चोरी के आरोपों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

8 minutes ago

उत्तराखंड: जमीन में अटकी 115 किमी लम्बी टेकटोनिक प्लेट, वैज्ञानिकों ने जताई 8.1 तीव्रता के भूकंप की आशंका

Uttrakhand: उत्तराखंड और हिमालयी क्षेत्रों में बड़े भूकंप की आशंका को लेकर एक नई वैज्ञानिक…

14 minutes ago

दवा के इस्तेमाल से जुड़े नियम तोड़ना पड़ा भारी, मेगन शट्ट पर लगा 2 मैचों का बैन

Megan Schutt Two Match Ban: ऑस्ट्रेलिया की स्टार तेज गेंदबाज मेगन शट्ट को डॉक्टर की…

35 minutes ago

शादी के लिए पैसों की कमी पड़ी तो कपल ने मंदिर में की लूट, बुजुर्ग महिला की सोने की चेन छीनी, दोनों गिरफ्तार

Hyderabad: हैदराबाद में शादी के लिए पैसों का इंतजाम करने के चक्कर में एक युवक…

42 minutes ago

Delhi: PM आवास के पास 100 साल पुरानी रेस कोर्स मस्जिद पर कार्रवाई, बिजली-पानी की सप्लाई बंद करने का आदेश

Delhi: दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के नजदीक स्थित 100 साल से अधिक पुरानी ऐतिहासिक रेस…

1 hour ago

eMudhra और PHP समेत कई प्लेटफॉर्म पर साइबर संकट, 24 घंटे में दुनियाभर में मचा हड़कंप

Global Cybersecurity Threats 2026: दुनियाभर में पिछले 24 घंटों के दौरान साइबर सुरक्षा से जुड़े…

2 hours ago