Breaking

विदेशी सरजमीं पर अर्शदीप सिंह का जलवा, T20I में 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने

Arshdeep Singh Record: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 मुकाबले में इतिहास रच दिया। फिन एलन को आउट करते ही उन्होंने विदेशी सरजमीं पर अपने 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। अर्शदीप ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है।

विदेशी जमीन पर 36 मैचों में झटके 50 विकेट

अर्शदीप सिंह ने विदेशी सरजमीं पर अपना 50वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट 36वें मैच में पूरा किया। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 19 से ज्यादा और इकॉनमी रेट 8.3 से अधिक रहा। उनके नाम दो बार 4 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी है। किसी अन्य भारतीय गेंदबाज ने विदेश में 40 विकेट का आंकड़ा भी नहीं छुआ है। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्शदीप ने 15 मैचों में 22 से ज्यादा की औसत से 23 विकेट लिए हैं।

अर्शदीप ने तोड़ा जोशुआ लिटिल का रिकॉर्ड

अर्शदीप सिंह के लिए साल 2026 शानदार रहा है। उन्होंने इस साल 32 मैचों में 25 से ज्यादा की औसत और 9.18 की इकॉनमी से 41 विकेट लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में पूर्ण सदस्यीय टीम के गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड के जोशुआ लिटिल के नाम था, जिन्होंने 2022 में 39 विकेट चटकाए थे।

104 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 151 विकेट

अर्शदीप सिंह ने साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब तक खेले 104 मैचों की 100 पारियों में उन्होंने 20.57 की औसत और 8.65 की इकॉनमी रेट से 151 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने दो बार 4 विकेट और एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 51 रन देकर 5 विकेट रहा है। वह इस प्रारूप में हर 14वीं गेंद पर एक विकेट लेने में सफल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ 2nd T20: भारत की आधी टीम आउट, नमन धीर और तिलक वर्मा पर बड़ी जिम्मेदारी

Sunil Gupta

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

17 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

18 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

18 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

19 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

19 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

19 hours ago